spot_img

भूख से मौत के बाद हाई कोर्ट तल्ख : झारखंड के लोगों को जंगली की तरह किया जाता है ट्रीट

spot_img
- Advertisement -

रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने गुरुवार को झालसा के द्वारा दायर रिपोर्ट के आधार पर राज्य में भूख से हुई मौत के एक मामले की सुनवाई की।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य में शहरी इलाकों से दूर रहनेवाले लोगों का जीवन आज भी दूभर है।

- Advertisement -

कोर्ट ने राज्य सरकार पर कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि यहां के लोगों को जंगली की तरह ट्रीट किया जाता है। जबकि उनकी ही जंगल से हम खनिज पदार्थ निकालते हैं। लेकिन उनका विकास नहीं हो पा रहा है।

अदालत ने इस बात का भी जिक्र किया कि गांव में विकास नहीं पहुंचना ही नक्सलवाद को बढ़ावा देता है। आज भी कई ऐसे गांव हैं जहां पर राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

ऐसे में यह राज्य सरकार के लिए सोचनीय विषय है कि योजनाएं धरातल पर पहुंचे। अभी भी कई गांव के लोग लकड़ी बेचकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। यह शर्म की बात है।

इसके बाद अदालत ने सामाजिक कल्याण विभाग के सचिव को अगली सुनवाई के दौरान पेश होने का आदेश दिया। अदालत ने कहा कि क्या राज्य सरकार गांव में चिकित्सा सुविधा, स्कूल, शुद्ध पीने का पानी, रसोई गैस जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं उपलब्ध करा सकती है।

अदालत ने कहा कि इसके लिए जिम्मेवार अधिकारी कहां है और क्या कर रहे है। सीओ, बीडीओ क्या कर रहे हैं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि दो सप्ताह बाद तय की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...