back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Transfer Posting in Jharkhand | कई अधिकारियों का तबादला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Transfer Posting in Jharkhand | कई अधिकारियों का तबादला । राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने गुरुवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव नवीन कुमार को स्थानांतरित करते हुए देवघर का डीडीसी बनाया गया है।

- Advertisement -

Transfer Posting in Jharkhand | कई अधिकारियों का तबादला

जबकि चतरा के अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल को स्थानांतरित करते हुए चतरा का डीडीसी, गुमला के भूमि सुधार के उपसमाहर्ता सागरी बारल को एसडीओ देवघर, हजारीबाग के चौपारण के अंचल अधिकारी आशीष कुमार मंडल को रामगढ़ के पतरातू का अंचल अधिकारी, साहिबगंज के बरहरवा के अंचल अधिकारी एजाज हुसैन अंसारी को जामताड़ा का कार्यपालक दंडाधिकारी, सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को जमशेदपुर का जिला कल्याण पदाधिकारी, श्रम नियोजन विभाग के संयुक्त सचिव संदीप बक्शी को स्वर्ण रेखा परियोजना जमशेदपुर का संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

- Advertisement -

Transfer Posting in Jharkhand | विशाल दीप खलखो को नगर आयुक्त गिरिडीह

इसी प्रकार विशाल दीप खलखो को नगर आयुक्त गिरिडीह , संदीप कुमार को बोकारो डीडीसी, पूनम कच्छप को जामताड़ा का अपर समाहर्ता, मिथिलेश कुमार चौधरी को गोड्डा का भूमि सुधार विभाग का उपसमाहर्ता, भागीरथ प्रसाद को धनबाद का विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, नरेश रजक को धनबाद का भूमि सुधार विभाग का उपसमाहर्ता , हेमा प्रसाद को धनबाद का अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था बनाया गया है। हेमा को धनबाद का लेखा प्रशासन विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bokaro Municipal Election 2026 की बजी रणभेरी: दूसरे रेंडमाइजेशन में 1110 कर्मियों की लगी ड्यूटी, जानें कैसे होगी पारदर्शी वोटिंग

Transfer Posting in Jharkhand | सुदर्शन मुर्मू को रांची का भूमि सुधार एवं नक्सल का अपर समाहर्ता

साथ ही सुदर्शन मुर्मू को रांची का भूमि सुधार एवं नक्सल का अपर समाहर्ता, रंजीत लोहरा को जमशेदपुर का राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम का निदेशक, जेम्स सुरीन को रांची का विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, राजेश कुमार राय को रांची का ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव, राकेश कुमार दुबे को रांची का वाणिज्य कर विभाग संयुक्त सचिव,संतोष कुमार सिंह को गृह विभाग का संयुक्त सचिव,अमित कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का संयुक्त सचिव, नागेंद्र पासवान को श्रम विभाग का संयुक्त सचिव, महेश कुमार संथालिया को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और कल्याण विभाग का संयुक्त सचिव, राजेश कुमार बरवार को मुख्य सचिव कार्यालय में उपसचिव के पद को संयुक्त सचिव के पद में उत्क्रमित करते हुए पदस्थापित किया गया है।

Transfer Posting in Jharkhand | नंदकिशोर लाल को स्कूली, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का संयुक्त सचिव

इसके अलावा नंदकिशोर लाल को स्कूली, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का संयुक्त सचिव, सुषमा नीलम सोरेन को समेकित जनजाति विकास अभिकरण लोहरदगा का परियोजना निदेशक, संगीता लाल को परिवहन विभाग का संयुक्त सचिव, विद्या भूषण कुमार को गुमला का लेखा प्रशासन का निदेशक, संजीव कुमार लाल को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग का उपसचिव, शिशिर कुमार सिंह को पंचायती राज विभाग का जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कुमार अभिनव स्वरूप को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग का अवर सचिव,विनय प्रकाश तिग्गा को वित्त विभाग काअवर सचिव,मोहम्मद लियाकत अली को खान विभाग का अवर सचिव, पायल राज को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अवर सचिव, श्वेता वेद को श्रम विभाग का अवर सचिव और विजयनाथ मिश्रा को कृषि विभाग का अवर सचिव बनाया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jio 5G Plans: जियो के नए किफायती 5G प्रीपेड प्लान्स से बाजार में हलचल

Jio 5G Plans: भारतीय दूरसंचार बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और इसी...

Traffic Rules: जानिए चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने के क्या हैं नियम और इसका आपकी सुरक्षा पर प्रभाव!

Traffic Rules: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो गाड़ी चलाते समय...

Maithili Language: अब हर स्कूल में गूंजेगी मैथिली की ‘मिठास’! 8वीं तक पढ़ाई अनिवार्य करने की तैयारी

Maithili language: जैसे आंगन में बच्चों की किलकारी गूंजती है, वैसे ही शिक्षा की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें