spot_img

झारखंड के तीन जिलों में जमकर खूना-खच्चर, दो लोगों की गोलीमार कर हत्या, दो की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

झारखंड में तीन अलग-अलग जिलों में गोली चली है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सरायकेला-खरसावां में फुटबॉल मैच के बाद ग्रामीण को गोली मार दी गई।

- Advertisement -

इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा धनबाद में कोयले के काले कारोबार पर वर्चस्व के लिए दो युवकों को गोली मारी गई है। इसमें दोनों की हालत गंभीर है। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है।

- Advertisement -

पहली घटना राजधानी रांची की है। रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के 10 माइल चौक के पास शुक्रवार की देर रात लिली प्रफुल खाखा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के भाई पर लगा है। पुलिस मामले को जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को पांच वर्ष के बेटे के सामने ही गोली मारी। पुलिस को बच्चे ने बताया कि उसकी मां की हत्या उसके मामा ने कर दी है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

दूसरी घटना सरायकेला-खरसावां की है। जिले के चौका थाना अंतर्गत दुलमी में बेखौफ अपराधियों ने चौका थाना पुलिस की मुश्तैदी को खुली चुनौती देते हुए फुटबॉल मैच के दौरान सुबोध सिंह सरदार (42) को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में जमशेदुपर के टीएमएच ले जाया गया। इस दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक आजसू पार्टी का नेता बताया जा रहा है।

तीसरी घटना धनबाद जिले की है। कोयले के काले कारोबार में वर्चस्व को लेकर गोशाला बाजार का शिव मंदिर रोड शुक्रवार की रात लगभग दस बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाइक सवार दो युवकों ने गोशाला शिव मंदिर सड़क पर टिंकू यादव (32) और रोहित संदीप (30) को गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर है। घटना के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चासनाला ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने इन्हें एसएनएमएमसीएच में रेफर कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...