back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Ranchi News: झारखंड से बिहार तक बोल रहा…वंदे भारत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Ranchi News: झारखंड से बिहार तक बोल रहा…वंदे भारत। पीएम नरेंद्र मोदी ने (Vande Bharat is speaking from Jharkhand to Bihar) रांची से वर्चुअल माध्यम से रविवार काे छह ‘वंदे भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाई। खबर लिखे जाने तक खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक जमशेदपुर नहीं जा सके हैं। उन्हें रांची पहुंच कर जमशेदपुर के लिए रवाना होना था लेकिन मौसम अबतक साफ नहीं हो पाया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

एक घंटे से रांची एयरपोर्ट पर मौसम बेहतर होने का इंतजार

प्रधानमंत्री मोदी ने जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखायी है उनमें बरहामपुर-टाटा, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-बनारस, हावड़ा-गया और हावड़ा-भागलपुर शामिल हैं।
प्रधानमंत्री पिछले एक घंटे से रांची एयरपोर्ट पर मौसम बेहतर होने का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि जमशेदपुर में लगातार बारिश के कारण प्रधानमंत्री का रोड शो स्थगित हाे गया है।

- Advertisement -

 660 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी

सबसे पहले पीएम मोदी ने झारखंड में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये 660 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। टाटानगर में 20,000 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में अब धूप दिखा रही तेवर, जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

टाटानगर-पटना, भागलपुर-दुमका-हावड़ा, ब्रह्मपुर-टाटानगर, गया-हावड़ा, देवघर-वाराणसी और राउरकेला-हावड़ा मार्गों पर संपर्क सुविधा में सुधार करेंगी

देवघर जिले में मधुपुर बाइपास लाइन और हजारीबाग जिले में हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला रखी। छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेन टाटानगर-पटना, भागलपुर-दुमका-हावड़ा, ब्रह्मपुर-टाटानगर, गया-हावड़ा, देवघर-वाराणसी और राउरकेला-हावड़ा मार्गों पर संपर्क सुविधा में सुधार करेंगी।

ये हैं बड़ी सौगात

गया-नवादा-किऊल के रास्ते वाराणसी और देवघर के बीच चलने वाली वंदे भारत, दुमका होकर भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत, गया-हावड़ा के मध्य चलने वाली वंदे भारत ट्रेन और टाटानगर से गोमो के रास्ते पटना तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का आज शुभारंभ।कुरकुरा-कनारोअन दोहरीकरण परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित किया, जो बंडामुंडा-रांची सिंगल लाइन खंड का हिस्सा है। यह रांची, मुरी एवं चंद्रपुरा स्टेशनों के रास्ते राउरकेला-गोमोह मार्ग को भी जोड़ता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर राज करतीं South Indian Films: कम बजट में भी कमाए अरबों!

South Indian Films News: बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरने के लिए हमेशा बड़े बजट...

प्रेमानंद महाराज कोट्स: जीवन को नई दिशा देने वाले अनमोल वचन

Premanand Maharaj Quotes: जीवन के गहन रहस्यों और आध्यात्मिक शांति की खोज में, संत-महात्माओं...

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 8th Pay Commission का गठन, जानें कब तक मिलेंगी सिफारिशें

8th Pay Commission: लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी जिस लम्हे का बेसब्री से इंतजार...

T20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का धाकड़ रिकॉर्ड, बनाए इतने रन

Quinton de Kock: क्रिकेट फैंस का दिल एक बार फिर उत्साह से झूम उठा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें