back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

बस एक कदम-बोल बम…देवघर में आपका स्वागत है, बाबा की नगरी तैयार, शिव-आध्यात्म और तांता का इंतजार, श्रावणी मेला 11 जुलाई से, रेलवे की खास तैयारी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

देवघर, देशज टाइम्स | Shravan Mela News 2025: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला (Shravani Mela) इस वर्ष 11 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है। इस पावन अवसर को लेकर बाबा बैद्यनाथधाम (Baidyanath Dham) में जिला प्रशासन, नगर निगम, रेलवे और अन्य विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

- Advertisement -

11 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला 2025, कांवरियों के लिए रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

हर साल लाखों कांवरिए सुल्तानगंज (Sultanganj) से गंगा जल लेकर लगभग 105 किलोमीटर की पदयात्रा करके देवघर पहुंचते हैं और बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पण करते हैं।

- Advertisement -

कांवरियों के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें (Special trains for Kanwariyas)

पूर्व रेलवे (Eastern Railway) की ओर से कांवरियों की सुविधा हेतु इस बार कई श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें (Shravani Mela Special Trains) चलाई जाएंगी। साथ ही, सुल्तानगंज स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव भी सुनिश्चित किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bokaro News: डिजिटल दुनिया का जाल-जाल में छिपे खतरों से आगाह छात्रों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों को साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग... जानिए सामूहिक जिम्मेदारी

विशेष ट्रेनें और उनका शेड्यूल (Special Train Timings)

03480/03479 जमालपुर-सुल्तानगंज-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल। चलेगी: 11 जुलाई से 9 अगस्त तक प्रतिदिन। जमालपुर से प्रस्थान: सुबह 09:05। सुल्तानगंज आगमन: 10:45। वापसी प्रस्थान: 11:15। जमालपुर वापसी: 12:40। 03442/03441 जमालपुर-देवघर-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल। चलेगी: हर रविवार (13 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक)। जमालपुर से रवाना: सुबह 05:10, देवघर आगमन: 10:10, वापसी प्रस्थान: 15:45, जमालपुर वापसी: 22:05, 03444/03443 देवघर-गोड्डा-देवघर पैसेंजर स्पेशल, चलेगी: हर रविवार (13 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक), शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।

सुल्तानगंज स्टेशन पर इन ट्रेनों का होगा अस्थायी ठहराव

रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए निम्नलिखित ट्रेनों का अस्थायी ठहराव सुल्तानगंज स्टेशन पर करने का निर्णय लिया है:

ट्रेन संख्याट्रेन का नामठहराव समय
15619गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेसशाम 05:45 बजे
15620कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेसरात 12:11 बजे
12253यशवंतपुर-भागलपुर अंग एक्सप्रेससुबह 08:04 बजे
12254भागलपुर-यशवंतपुर अंग एक्सप्रेसदोपहर 02:08 बजे
13423भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेसदोपहर 01:38 बजे
13424अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेसदोपहर 01:50 बजे
13429मालदा टाउन-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेसदोपहर 01:02 बजे
13430आनंद विहार-मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेसशाम 05:55 बजे

मेला क्षेत्र में सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारी

स्वास्थ्य सेवाएं, शौचालय, पेयजल और सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम रहेगा।मेला क्षेत्र में CCTV कैमरे, ड्रोन निगरानी और पुलिस गश्ती टीम एक्टिव रहेगी। ट्रैफिक नियंत्रण और इमरजेंसी मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। मेला क्षेत्र में मोबाइल स्वास्थ्य यूनिट्स और फ्री मेडिकल कैम्प भी लगेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salman Khan के रिश्तेदार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी!

Salman Khan: बॉलीवुड में इन दिनों जैसे सितारों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा...

दिल्ली विश्वविद्यालय में DU Assistant Professor Recruitment: 600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

DU Assistant Professor Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में लंबे समय से शिक्षकों...

हिंदू नव वर्ष 2026: विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ और चैत्र नवरात्रि

Hindu New Year 2026: सनातन धर्म में प्रत्येक नए वर्ष का आगमन केवल कैलेंडर...

अमेरिकी व्यापार समझौते के झटके से Indian Rupee लड़खड़ाया, भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा

Indian Rupee: अमेरिकी व्यापार समझौते में संशोधन की खबरों के बीच भारतीय रुपया डॉलर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें