back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

कोलकाता में फर्जी आईएएस अधिकारी का कोरोना टीकाकरण अभियान में बड़ा खुलासा, वैक्सीन की कोई शीशी नहीं थी एक्सपायर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कसबा थाना इलाके में टीकाकरण अभियान आयोजित करने वाले फर्जी आईएएस अधिकारी देवांजन देब से पूछताछ में कई तथ्य सामने आ रहे हैं। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने गुरुवार सुबह बताया कि अभी तक की जांच में उसके पास से बरामद सारे वैक्सीन सही सलामत मिले हैं और कोई भी एक्सपायर नहीं थी।
दरअसल इसी कैंप में तृणमूल सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने भी टीका लगाया था लेकिन मैसेज नहीं मिलने के बाद संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। देवांजन ने खुद को नगर निगम का जॉइंट कमिश्नर बताया था और बिना अनुमति टीकाकरण कैंप लगवाया था।
मुरलीधर शर्मा ने बताया कि अभी तक, हमें ऐसी कोई शिशी नहीं मिली है जिसकी एक्सपायरी डेट हो। हालांकि, आगे की जांच जारी है। जब्त की गई शीशियों को जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि वे असली हैं या नहीं। आरोपित से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि उसने कितने कैंप लगाए थे?
अब तक हम जान सके हैं कि उसने उत्तर कोलकाता के एक कॉलेज में और कसबा में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया था। उन्होंने ऐसे शिविर क्यों आयोजित किए? फंड किसने दिया? उसने वैक्सीन कहाँ से प्राप्त किया? उसने अपनी नकली पहचान का उपयोग करके कौन से कार्य किए? उसके साथ कोई और जुड़ा है या नहीं?, आदि के बारे में पता लगाया जा रहा है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बॉलीवुड होली सीन्स: वो फिल्मी होली के पल, जो आज भी ज़हन में ताज़ा हैं!

Bollywood Holi Scenes: होली का त्योहार जब आता है, तो सिनेमा के परदे पर...

होली पर बंपर Honda Car Offers: इस महीने मिल रहे शानदार डील्स!

Honda Car Offers: होली का त्योहार नजदीक आते ही अगर आप भी नई गाड़ी...

Holi 2026: राशि अनुसार दान से घर में आएगी सुख-समृद्धि

Holi 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला रंगों का महापर्व...

Holi 2026: रंगों का त्योहार और इसका ज्योतिषीय महत्व

Holi 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रंगों का यह पावन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें