back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

विधान परिषद से नहीं, चुनाव लड़कर ही मुख्यमंत्री बनी रहेंगी ममता बनर्जी, भवानीपुर से इस्तीफा दे रहे हैं शोभन देव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानपरिषद के गठन की चर्चाओं के बीच  मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुकीं ममता बनर्जी ने अपने पुराने विधानसभा सीट भवानीपुर से ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

इसके लिए यहां से विधायक चुने गए शोभन देव चट्टोपाध्याय इस्तीफा देने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शोभन देव चट्टोपाध्याय ने विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी से मिलने का समय मांगा है। वह आज ही शाम तक अपना इस्तीफा दे देंगे।

सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ेंगी और विधानसभा की सदस्यता हासिल करेंगी। राज्य में विधान परिषद के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए राज्य मंत्रिपरिषद ने अपनी मुहर लगा दी है। विधान परिषद के सदस्यों को भी विधान सभा सदस्यों की तरह के अधिकार हुआ करते हैं।
वे भी मंत्री अथवा मुख्यमंत्री बन सकते हैं। बहरहाल, दीदी को चुनाव लड़ाने के लिए पहले भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी के विधायक और कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय इस सीट से इस्तीफा देंगे। शोभनदेव चट्टोपाध्याय को राज्यसभा में भेजे जाने की संभावना है।
 शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने भवानीपुर में बीजेपी के उम्मीदवार रूद्रनील घोष को 50 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया था। अब शुक्रवार को इस्तीफे की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपनी इच्छा से ही भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
चूंकि वह मंत्री हैं, इस कारण उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ेगा या नहीं, यह जानकारी हासिल कर लेंगे, लेकिन जहां तक उन्हें जानकारी है, फिलहाल मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देना होगा।
हालांकि उन्हें फिर कहां से उम्मीदवार बनाया जाएगा या उनका भविष्य क्या होगा, इस बारे  में कोई भी फैसला पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ही करेंगी। सूत्रों ने बताया कि विधान परिषद का गठन कर शोभन को मनोनीत किया जा सकता है। हालांकि यह प्रक्रिया लंबी हो सकती है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बॉलीवुड होली सीन्स: वो फिल्मी होली के पल, जो आज भी ज़हन में ताज़ा हैं!

Bollywood Holi Scenes: होली का त्योहार जब आता है, तो सिनेमा के परदे पर...

होली पर बंपर Honda Car Offers: इस महीने मिल रहे शानदार डील्स!

Honda Car Offers: होली का त्योहार नजदीक आते ही अगर आप भी नई गाड़ी...

Holi 2026: राशि अनुसार दान से घर में आएगी सुख-समृद्धि

Holi 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला रंगों का महापर्व...

Holi 2026: रंगों का त्योहार और इसका ज्योतिषीय महत्व

Holi 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रंगों का यह पावन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें