back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

Calcutta हाई कोर्ट का Suprime फैसला, NIA करेगी हावड़ा, हुगली में हुई Ram Navami Violence की जांच

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

कोलकाता (Calcutta) हाई कोर्ट ने रामनवमी के दौरान हावड़ा, हुगली और डालखोला में हुई हिंसा के मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को जांच के आदेश दिये हैं।

- Advertisement -

खबरों के अनुसार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने राज्य की पुलिस को दो सप्ताह के अंदर जांच से संबंधित दस्तावेज एनआईए को सौंपने (NIA to investigate Ram Navami violence in Howrah, Hooghly) का आदेश दिया है।

- Advertisement -

दरअसल, रामनवमी समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। इस दौरान पत्थरबाजी, आगजनी और मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस की गाड़ियों, दुकानों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट्स को भी आग के हवाले कर दिया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Haryana Budget: हरियाणा में नायब सैनी का मास्टरस्ट्रोक! 5000 बॉडी कैमरे, महिला थाने और ATS का गठन, जानें बजट की 10 बड़ी बातें

पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर 30 मार्च से हावड़ा, उत्तरी दिनाजपुर, इस्लामपुर में शोभायात्रा के दौरान झड़प हुई थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी।

इसके बाद के दिनों में हावड़ा और रिसड़ा के अलावा कई जगहों पर शोभा यात्रा के दौरान हिंसक घटनाएं हुईं थीं। भीड़ को शांत कराने और तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।

इस मामले को लेकर काफी राजनीतिक बवाल भी हुआ था। टीएमसी और बीजेपी दोनों ने ही एक-दूसरे पर हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

डालखोला (उत्तर दिनाजपुर जिले) के मुस्लिम बहुल क्षेत्र इस्लामपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी। यहां पुलिस अधीक्षक समेत कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। हिंसा में यहां एक युवक की मौत हो गयी। कई पुलिसवाले घायल हो गये थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा बने NDA के उम्मीदवार, बिहार में राजनीतिक हलचल तेज़

भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने जनहित याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा की NIA जांच की मांग की थी।  हिंसा की शुरुआत हावड़ा के शिबपुर में हुई थी।

यहां दो समुदायों में झड़प हो गयी। पत्थरबाजी की गयी। कई वाहन और दुकानें फूंक दी गयी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। लोग यहां छतों से पत्थर फेंकते नजर आये। अब एनआईए पूरे मामले की जांच करेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होली पर Smartphone Protection: अपने गैजेट्स को पानी और रंग से बचाने के धांसू तरीके

Smartphone Protection: होली के रंगों और पानी के बीच अपने महंगे स्मार्टफोन और ईयरबड्स...

अंकिता लोखंडे ने परिवार और दोस्तों संग मनाई शानदार होली, देखें वायरल तस्वीरें!

Ankita Lokhande News: टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे ने इस बार होली का...

Sonal Chauhan की सुरक्षित वापसी: ‘जन्नत’ गर्ल ने बयां किया दुबई का खौफनाक अनुभव!

Sonal Chauhan News: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने दुनिया भर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें