back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

West Bengal-रिश्ते दागदार: हाथ में स्लाइन लगाए-खांसते कोरोना पॉजिटिव दादी को समुद्र तट पर छोड़ भाग गया पोता

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement
दीघा,देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। कोविड-19 महामारी  ने ना केवल इंसानियत को बिलखने पर मजबूर किया है बल्कि कई जगह ऐसी भी घटनाएं सामने आ रही हैं जो मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। ऐसी ही एक घटना पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में स्थित मशहूर दीघा समुद्र तट पर घटी है।
यहां एक पौत्र अपनी कोविड संक्रमित  दादी को ताजपुर समुद्र तट पर यह कह कर छोड़ गया कि वह दवा लेने जा रहा है। जब स्थानीय लोगों ने बीमार वृद्धा को देखा, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उक्त वृद्धा को स्थानीय कोरोना अस्पताल में भर्ती कर पौत्र की तलाश शुरू की है।  उक्त महिला कोलकाता के श्यामबाजार की रहने वाली हैं ।
 पूर्व मेदिनीपुर जिले में स्थित ताजपुर के समुद्री किनारे पर स्थानीय लोगों ने  एक वृद्ध महिला  हाथ में स्लाइन लगाए और खांसते हुए बैठा देखा। वृद्धा को बहुत देर तक बैठे देखकर स्थानीय लोगों ने जब उनसे पूछताछ की तो वृद्धा ने बताया कि उनका पौत्र दवा लाने गया है, लेकिन बहुत इंतजार के बाद जब कोई नहीं आया, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उक्त वृद्धा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
 महिला गुरुवार रात से मरीन ड्राइव के किनारे बैठी थी। कई लोग कोरोना के भय से उनके पास आने से डर रहे थे। बाद में, कुछ स्थानीय युवकों ने उससे दूर से पूछताछ करने की हिम्मत की और पता चला कि वह वास्तव में कोलकाता के श्यामबाजार की निवासी है।
उसका पोता दवा खरीदने की बात कह कर छोड़ कर चला गया। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद, मंदारमनी कोस्टल पुलिस स्टेशन की पुलिस ने वृद्ध महिला को बचाया और उसे दीघा राजकीय सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल वृद्ध महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस परिवार के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बॉलीवुड होली सीन्स: वो फिल्मी होली के पल, जो आज भी ज़हन में ताज़ा हैं!

Bollywood Holi Scenes: होली का त्योहार जब आता है, तो सिनेमा के परदे पर...

होली पर बंपर Honda Car Offers: इस महीने मिल रहे शानदार डील्स!

Honda Car Offers: होली का त्योहार नजदीक आते ही अगर आप भी नई गाड़ी...

Holi 2026: राशि अनुसार दान से घर में आएगी सुख-समृद्धि

Holi 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला रंगों का महापर्व...

Holi 2026: रंगों का त्योहार और इसका ज्योतिषीय महत्व

Holi 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रंगों का यह पावन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें