spot_img

Corona Update: गया में 11 के बाद अब पटना और दरभंगा में घुसा कोरोना वायरस, Darbhanga-Patna में भी 1-1 मरीज मिले Corona Positive

spot_img
- Advertisement -

बिहार में कोरोना का खौफ गहराने लगा है। एक बार फिर कोरोना वायरस के मरीज लगातार मिलने से स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह सचेत हो गया है। पहले गया, फिर पटना और दरभंगा में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचना शुरू है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले गया में ग्यारह पर्यटक कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी इंग्लैंड, बैंकॉक और म्यांमार से यहां आए हैं। गया में इन दिनों दलाई लामा का कार्यक्रम चल रहा है। हालांकि, पॉजिटिव मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग सचेत हुए और तत्काल तय किया गया कि दलाई लामा से मिलने वालों की पहले जांच होगी।

- Advertisement -

खैर, गया में सुबह तक पांच मिले फिर शाम होते होते आंकड़ा ग्यारह तक पहुंच गया। वहीं, 33 लोगों में इसके लक्षण दिखे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिहार में चरमराई सरकारी व्यवस्था, क्या Bihar Employees Strike सरकार की हनक हुई खत्म? पंचायत सचिवों की हड़ताल "नीम पर करेला" पढ़िए आम जनता बेहाल, बयान देते नेताजी

वहीं, अब पटना के साथ-साथ दरभंगा में भी पॉजिटिव केस मिला है। हालांकि इसमें से कई केस बिहार सरकार की ओर से जारी होने वाली रिपोर्ट में अभी शामिल नहीं है। इसे आज जारी होने वाली रिपोर्ट में शामिल किया जा सकता है।

 

एम्स पटना में दुल्हिन बाजार का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। रविवार की देर रात रिपोर्ट आई थी। गत सोमवार को उस व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। उसका सैंपल दुल्हिन बाजार से जांच के लिए एम्स भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पटना के आईजीआईएमएस में भेजा गया है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार का वीरपुर बनेगा देश का नया फ्लाइंग ट्रेनिंग हब, बदल जाएगी राज्य की पहचान!

सोमवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में सिर्फ दो ही पॉजिटिव केस है। एक गया और एक दरभंगा में मरीज मिला है। गया में जो 11 पर्यटक पॉजिटिव मिले हैं।

 

इनमें से चार की रिपोर्ट रविवार को ही आई थी। सोमवार की सुबह पता चला कि यह पांच लोग पॉजिटिव हैं। शाम तक पॉजिटिव होने वालों की संख्या 11 हो गई। यह सभी 24 दिसंबर को फ्लाइट से आए थे। मगर, इधर दरभंगा में पॉजिटिव मिलने से हड़कंप है, क्योंकि यहां चुनाव भी चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

यात्रीगण ध्यान दें! बिहार के लिए समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा, फिरोजपुर-झंझारपुर रूट पर मिलेगी बड़ी राहत

समर स्पेशल ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे हैं और...

Darbhanga Education Review: DM ने दिए शिक्षा में सुधार के कड़े निर्देश, नामांकन बढ़ाने पर जोर

Darbhanga Education Review: दरभंगा में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद तेज...

भागलपुर में Wheat Crop Cutting: डीएम ने बताया फसल का हाल, बारिश के बाद भी अच्छी है उपज

Wheat Crop Cutting: भागलपुर के खेतों से एक अहम खबर सामने आई है, जहां...