मई,18,2024
spot_img

समस्तीपुर में बरातियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 55 लोग जख्मी, दस की हालत नाजुक

spot_img
spot_img
spot_img

समस्तीपुर से बड़ी खबर है। यहां हाइवे पर बस-ट्रक में आमने-सामने की टक्कर में पचपन से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं। इसमें बस में सवार करीब पचास बराती शामिल हैं। इनमे दस लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा, उजियारपुर थाना क्षेत्र चांदचौर गांव के पास का है।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र चांदचौर गांव के पास की है।

बस और ट्रक के बीच सीधी टक्कर में बस सवार लगभग 55 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बारात से भरी बस खगड़िया से समस्तीपुर जा रही थी। इसी बीच चांदचौर के पास मक्के से लदी ट्रक से सीधी टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Harlakhi News| आइसक्रीम खाती दो साल की मासूम घर से निकलीं...दीन्ही से लौटी लाश...

इस हादसे में बस में सवार सभी लोग जख्मी हो गए हैं। बस सवार लोगों का बताना है कि बस में सवार एक व्यक्ति लापता है जिसकी तलाश की जा रही है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह खगड़िया से लौट रही बारातियों से भरी बस जैसे ही चांदचौर गांव के पास पहुंची सामने से आ रही ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों गाड़ियां बीच सड़क पर पलट गईं। हादसे के बाच बस सवार लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| टिनी टॉट स्कूल में 3 साल के मासूम की Alleged Murder, नाला से मिला शव, जमकर बवाल, स्कूल की बिल्डिंग में लगाई आग

बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह खगड़िया से बाराती की बस लौट रही थी। अचानक बरौनी से आ रही मक्का से लोडेड ट्रक की बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस और ट्रक सड़क पर ही पलट गई। उस बस में करीब 50 बाराती सवार थे। जो इस दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए।

वही करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें दलसिंहसराय, उजियारपुर और मुसरीघरारी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया। घायलों को दलसिंहसराय, उजियारपुर और मुसरीघरारी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस घटना में 50 लोग घायल हो गए हैं जबकि एक युवक लापता बताया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि युवक ट्रक के नीचे दब गया होगा हालांकि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे के में घायल हुए सभी लोग खगड़िया के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| अच्छी बारिश के संकेत...La-Nina Coming Via Purnia...चंद दिन शेष...Monsoon की Bihar में समय से पहले Grand Entry

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें