back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Madhubani के मधेपुर में कोसी बैराज से डिस्चार्ज हुआ 2 लाख 23 हजार 760 क्यूसेक पानी, कोसी दियारा में बाढ़ की आहट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें: कोसी नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से प्रखंड के कोसी दियारा क्षेत्र में बाढ़ की आशंका से सहमे लोग, मधेपुर सीओ पंकज कुमार सिंह ने कहा, अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं, फोटो: मधेपुर के कोसी दियारा के निचले इलाके में फैला कोसी नदी का पानी

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। नेपाल के तराई क्षेत्र तथा कोसी के तटीय इलाके में हुई लगातार झमाझम बारिश से कोसी नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है। प्रखंड के कोसी दियारा इलाके में बसे लोगों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है।

- Advertisement -

मंगलवार शाम चार बजे कोसी बराज पर इस वर्ष का अब तक का सबसे ज्यादा 2 लाख,23 हजार,760 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया। कोसी नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से दियारा के गढ़गांव, बसीपट्टी, भरगामा एवं बकुआ पंचायत स्थित कोसी की मुख्य व शाखा नदी में जलस्तर बढ़ने होने लगा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Meat Shop License: अब हर मांस-मछली दुकान को मिलेगा लाइसेंस और QR कोड, जानें नए नियम

जानकारों की मानें तो अगर इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहे तो प्रखंड के कोसी दियारा क्षेत्र में बाढ़ की संभावना प्रबल है। हालांकि अभी बाढ़ जैसी कोई स्थिति प्रखंड क्षेत्र में नहीं बनी है। इस पानी से फिलहाल कोई क्षति नहीं है।

कुछ ऐसे भूभाग हैं जहां पानी प्रवेश करने से किसानों को धनरोपनी करने में काफी मदद मिल रही है। कोसी पश्चिमी तटबंध प्रमंडल निर्मली के कार्यपालक अभियंता विवेक गौरव ने मंगलवार शाम चार बजे कोसी बराज पर 2 लाख, 23 हजार, 760 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने की जानकारी दी है।

वहीं, नेपाल प्रभाग वाराह क्षेत्र में दोपहर दो बजे से पानी घटने लगा है। मधेपुर अंचलाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अभी बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। धार में ही जलस्तर बढ़ा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप में हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, पाकिस्तान को रौंदकर इंग्लैंड को जिताया!

Harry Brook: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जब इंग्लैंड और पाकिस्तान आमने-सामने आए, तो...

अरिजीत सिंह ने दी बड़ी खुशखबरी, क्या वापसी की कर रहे हैं तैयारी?

Arijit Singh News: सुरों के जादूगर अरिजीत सिंह ने पिछले महीने जब प्लेबैक सिंगिंग...

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट: बुकिंग हुई शुरू, कीमत और फीचर्स का खुलासा, जानें कब मिलेगी डिलीवरी!

Tata Punch EV: अगर आप एक सस्ती, स्टाइलिश और दमदार इलेक्ट्रिक SUV की तलाश...

Harry Brook की शतकीय आंधी में उड़ा पाकिस्तान, इंग्लैंड सेमीफाइनल में

Harry Brook: इंग्लैंड के युवा सनसनी हैरी ब्रूक ने टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें