back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

Supaul News: तीन मोटर साइकिल पर 23 बोरा 14.24 लाख के चाइनीज लहसून जब्त

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Supaul News: तीन मोटर साइकिल पर 23 बोरा 14.24 लाख के चाइनीज लहसून जब्त। जहां सीमा शुल्क, आयुक्तालय पटना के अंतर्गत सीमा शुल्क प्रमंडल फारबिसगंज के अधिकारियों की ओर से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सुपौल जिला के इशाक चौक, बलुआ के समीप स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीन मोटर साइकिल पर अवैध रूप से तस्करी कर लाये जा रहे 23 बोरा चाइनीज लहसून जिसका कुल वजन 460 किलोग्राम है को मोटर साइकिल सहित जब्त किया गया।

- Advertisement -

- Advertisement -

सिलीगुड़ी से पटना आ रही यात्री बस न्याय रथ

साथ ही सिलीगुड़ी से पटना आ रही यात्री बस न्याय रथ संख्या( BR 06PF-1555) से अवैध रूप से तस्करी लाये जा रहे विदेशी मूल के 4023 पिस रेडीमेड गारमेंट्स को फायरिंग गोला चेक पोस्ट किशनगंज के समीप सीमा शुल्क प्रमंडल फारबिसगंज के अधिकारियों की ओर से जब्त किया गया। सभी जब्त सामग्रियों का कुल अनुमानित मूल्य 14.24 लाख है।

- Advertisement -

सामग्री चाइना एवं विदेशी मूल के हैं जिन्‍हें बिना किसी वैध

जब्त किये गये सामग्री चाइना एवं विदेशी मूल के हैं जिन्‍हें बिना किसी वैध कागजात के अवैध रूप से भारत में लाया जा रहा था। भारत सरकार द्वारा विदेशी मूल के सामग्री का आयात विभिन्‍न नियमों के पालन किए बिना लाना एवं इसका बिक्री भारतीय बाजारों में प्रतिबंधित है। अधिकारियों ने बताया कि जब्‍त सामग्री नियमों के विरुद्ध तस्करी कर भारत में लाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें:  Haryana Budget: हरियाणा में नायब सैनी का मास्टरस्ट्रोक! 5000 बॉडी कैमरे, महिला थाने और ATS का गठन, जानें बजट की 10 बड़ी बातें

छानबीन की जा रही है, तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल

यशोवर्धन पाठक, आयुक्त सीमा शुल्क (निवारण) पटना ने बताया कि जब्‍त सामग्री तस्‍करी कर लाया जा रहा था, क्‍योंकि इन सामग्री को सीमा शुल्‍क और वस्‍तु एवं सेवा कर (जी एसटी) का भुगतान किए बगैर हमारे देश में तस्‍करी कर लाए जा रहे थे। फिलहाल इस बात की छानबीन की जा रही है कि इसके तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

बिहार और झारखंड के इलाकों में इसकी बिक्री की सूचना

आयुक्त ने आगे बताया कि तस्करों की ओर से पूर्वोतर क्षेत्र से ट्रेनों तथा अन्‍य माध्‍यमों से यथा सड़क मार्ग द्वारा भी अवैध तरीके से तस्‍करी कर विदेशी मूल के समानों को लाया जा रहा है। बिहार एवं झारखंड के इलाकों में इसकी बिक्री की सूचना है। हालांकि इसको रोकने के लिए पटना कस्‍टम पूरी तरह सक्षम और मुस्तैद हैं। इसके परिणाम स्वरूप तस्करी के अनेकों सामान जब्त किये गए हैं। पिछले कुछ समय से यशोवर्धन पाठक, आयुक्त सीमा शुल्क (निवारण) पटना के दिशा-निर्देश में तस्करी के खिलाफ सघन एवं व्यापक अभियान चलाया जा रहा है और इसके फलस्वरूप तस्करी के अनेकों सामान जब्त किये गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

करण औजला ने मुंबई में भरी 22 हजार के ऑटो चालकों की पेनाल्टी, फैंस बोले ‘हीरा है ये इंसान’!

Karan Aujla News: पंजाबी संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह करण औजला ने हाल...

मध्य पूर्व में CBSE Date Sheet स्थगित: जानें क्या है पूरा मामला

CBSE Date Sheet: मध्य पूर्व में जारी तनावपूर्ण हालातों के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा...

Holi के रंगों में डूबे सितारे: सुनील शेट्टी से करीना कपूर तक, किसने कैसे मनाई Holi?

Holi News: बॉलीवुड में रंगों का खुमार हर साल की तरह इस बार भी...

Shukra Gochar 2026: मीन राशि में शुक्र का गोचर और मालव्य राजयोग के शुभ प्रभाव

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व है। प्रत्येक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें