back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

आर्केस्ट्रा की 24 साल की नर्तकी से गैंगरेप, शराब पिलाकर 15 हैवानों ने एक साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा से बड़ी खबर है जहां ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली नर्तकी से पंद्रह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। मामला मशरक थाना क्षेत्र का है। नर्तकी को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

लड़की जिले के मशरख थाना इलाके में रहती थी। वह ऑर्केस्ट्रा में डांस करती है। वह जिस ऑर्केस्ट्रा में डांस करती थी उस ग्रुप ने कुछ दिन पहले दूसरे ऑर्केस्ट्रा ग्रुप को दस हजार रुपए में उसे बेच दिया था। इससे वह नाराज थी। और वापस यूपी लौट रही थी। मगर, हुआ यह कि शराब पिलाकर उसके साथ हैवानियत का नंगा नाच खेला गया।

- Advertisement -

पीड़िता और उसके साथ काम करने वाली महिलाओं ने बताया कि वह मशरक में रहकर आर्केस्ट्रा में काम करती है। एक सप्ताह पूर्व ऑर्केस्ट्रा संचालिका ने उसे कहीं नृत्य के लिए भेजा था, जहां उसे एक सप्ताह में तकरीबन पंद्रह लोगों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Indian Railway: अब ट्रेन छूटने का डर नहीं, बोर्डिंग स्टेशन बदलना हुआ आसान!

लड़की यूपी की रहने वाली है। मशरक थाना इलाके में रहकर ऑर्केस्ट्रा में डांस करती थी। कुछ दिन पहले ही उसे ऑर्केस्ट्रा वालों ने महज दस हजार रुपये में दूसरे ऑर्केस्ट्रा वालों के हाथ बेच दिया था। इसको लेकर वह नाराज थी।

तीन दिन पहले वह अपने घर जा रही था। लेकिन, वह घर नहीं गई। कुछ कारणवश मशरख में ही रुक गई। इसी दौरान शनिवार रात को आधा दर्जन से अधिक लड़कों ने मिलकर अगवा किया। इसके बाद उसे उठाकर गोदाम में ले गए। यहां पर जबरन उसे शराब पिला दी।

इसके बाद उसे नाजुक हालत में सड़क किनारे बेसुध अवस्था में छोड़ गए। एक ऑटो चालक की मदद से मशरक में उपचार के बाद छपरा पहुंची। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर नामजद और अज्ञात पंद्रह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच और आरोपियों पर कार्रवाई में जुट गई है।

सारण के एसपी गौरव मंगला ने कहा कि मशरख में युवती के साथ गैंगरेप की सूचना मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

iPhone 17 की बंपर डील: क्रोमा सेल में 45,000 से कम में अपना नया iPhone 17 कैसे पाएं?

iPhone 17: स्मार्टफोन बाजार में Apple के नवीनतम फ्लैगशिप डिवाइस की कीमत में गिरावट...

Bihar Assembly News: विधानसभा में 50 MLA ने रचा इतिहास, एक साथ उठाई यह बड़ी मांग… पढ़िए collective political will में विधायकों की...

Bihar Assembly News: बिहार की राजनीति में अक्सर ऐसा कुछ होता है, जो इतिहास...

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज!

इस वीकेंड की खास OTT Release: घर बैठे उठाएं मनोरंजन का डबल डोज! हर हफ्ते...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें