spot_img

भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत…एक मासूम, एक 7 साल की बच्ची, एक अधेड़….ट्रक की टक्कर से 20 फीट गड्ढे में जा गिरा ऑटो

spot_img
- Advertisement -

इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक ने यात्रियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो सड़क किनारे बीस फीट गड्ढे में जा गिरा। इस दौरान तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी।

- Advertisement -

वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। ऑटो सवार लोगों की चीख पुकार से ग्रामीण लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को गड्ढे से निकाल कर सड़क पर लाया गया। जो लोग कम घायल थे उन्हें हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को नवादा भेजा दिया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,एनएच-31 पर अमेरिका बीघा के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने ई-रिक्शा और टेंपो में टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक सात साल की बच्ची की मौत विम्स पावापुरी में इलाज के दौरान हुई है। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में कुछ की स्थिति चिंताजनक है। उन्हें विम्स पावापुरी में रेफर किया गया है। मरने वालों में एक मासूम, एक सात साल की बच्ची और एक अधेड़ शामिल हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बिहार बोर्ड का छात्रों को बड़ा झटका! APAAR ID अनिवार्य, नहीं तो नहीं दे पाएंगे नौवीं से बारहवीं के छात्र परीक्षा!

 

यहां तेज गति से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने यात्रियों से भरे ई-रिक्शा को रौंद डाला। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अम्बिका बिगहा के पास की है। मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह अम्बिका बिगहा के पास यात्रियों से भरी ई-रिक्सा को तेज गति से आ रहे ट्रक ने रौंद डाला जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन लोगों को पावापुरी स्थित बिम्स भेजा गया है।

आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर मुआवजे की मांग की। ओवरब्रिज बनाने की भी की मांग की। मौके पर सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती, सदर बीडीओ अंजनी कुमार और थाना प्रभारी पवन कुमार पहुंचे। लोगों को समझाया। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और उनकी पहचान में जुटी है। हादसे में घायल हुए लोगों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bettiah Crime News: बेतिया में बेटे की निर्मम हत्या: मां और भाई ही निकले कातिल, लाश जलाई, प्रूफ़ मिटाया… मगर! खुला MUDER का राज

पश्चिमी चंपारण के मनुआपुल में एक युवक शैलेश तिवारी की हत्या कर शव जलाने के आरोप में उसकी मां और बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह माम#BettiahCrime,#BiharPolice,#FamilyMurder

Darbhanga Cyber Crime News: दरभंगा में साइबर ठगी पर पुलिस का बड़ा वार! CSP संचालकों को मिली खास ट्रेनिंग, कैसे बचें फ्रॉड से

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना में साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने CSP संचालकों को OTP, बैंक जानकारी साझा न करने और ग्राहको#DarbhangaNews,#CyberCrime,#BiharPolice

Darbhanga -Benipur Nagar Parishad News: बेनीपुर नगर परिषद में करोड़ों के घोटाले का बड़ा खुलासा! जांच के आदेश से अधिकारियों में खलबली

दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद में सरकारी योजनाओं में करोड़ों की धांधली का आरोप लगा है। आर्थिक अपराध इकाई ने नगर विकास विभाग को जांच के आदेश दिए हैं, जिससे परिषद मBenipurNews,DarbhangaCorruption,BiharEOU

Darbhanga Crime News: दरभंगा में यामाहा मैनेजर की हत्या पर माले ने उठाई आवाज -एजेंसी में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं… आखिर क्यों स्टाफ...

Darbhanga Crime News: चंदनपट्टी में यामाहा मैनेजर मोहम्मद फैज की हत्या के बाद भाकपा (माले) ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने स्पीडी ट्रायल और मुआवजे की म#DarbhangaNews,#BiharCrime,#MurderProbe