back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

Nitish Cabinet की बड़ी बैठक में 35 एजेंडों पर मुहर, किसानों, गांवों, सरकारी कर्मी और पेंशनभोगियों के लिए बड़ा फैसला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना से बड़ी खबर है जहां अभी अभी नीतीश कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म हुई है।आज विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कुल 35 एजेंडों पर मुहर (35 agendas approved in the big meeting of Nitish cabinet) लगी है।

- Advertisement -

सरकारी कर्मी और पेंशनभोगी के लिए भी एक बड़ा फैसला सरकार की तरफ से लिया गया है। बिहार सरकार ने सरकारी कर्मी और पेंशनभोगी के डीए में 4% की बढ़ोतरी करने का निर्णय किया है। इसके अलावा कई अन्य विभाग से जुड़े फैसलों पर भी मुहर लगी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कैबिनेट बैठक में 35 एजेंडों पर मुहर लगाते हुए किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिलेगा। “मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना” के दूसरे चरण (फेज-2) में इच्छुक किसानों को चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत पटवन के लिए 2,190 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी के तहत किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने का फैसला किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  GOOD NEWS: बिहार में ऐतिहासिक Sultanganj Renaming में नई संभावनाओं के खुले द्वार...सुल्तानगंज अब 'अजगैबीनाथ धाम' के नाम से जाना जाएगा!

शहर से दूर गांवों में इमरजेंसी सेवा की शुरुआत की जा रही है। 112 नंबर पर कॉल कर आकस्मिक सेवा का लाभ अब मिलेगा। पुलिस, एंबुलेंस और आग लगी की घटना की जानकारी इस इंट्रीगेटेड सर्विस मिलेगी। इसको लेकर सरकार 766 करोड़ 31 लाख रुपए खर्च करेगी।

इसके साथ ही अब बिहार में चालक भर्ती की नियमावली बदल दी गई है। प्रदेश में हर विभाग में वाहन चालक की बहाली तकनीकी चयन आयोग करेगा। बिहार वाहन चालक भर्ती एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2023 की स्वीकृति दी गई है। पढ़िए पूरी खबर

वहीं,पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत गंगा चैनल के दायें तट पर सीढ़ी घाट के निकट पक्का सुरक्षात्मक कार्य एवं कटाव निरोधक कार्य के लिए छप्पन करोड छह लाख रुपए के प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति का प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

बख्तियारपुर को लेकर भी एक अहम फैसले पर बैठक में स्वीकृति दी गई। इसके तहत पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत गंगा चैनल के दायें तट पर सीढ़ी घाट के निकट पक्का सुरक्षात्मक कार्य एवं कटाव निरोधक कार्य के लिए छप्पन करोड छ लाख रुपए के प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति का प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी लीडरशिप पर मणिशंकर अय्यर का तीखा वार: क्या INDIA ब्लॉक को चाहिए नया सेनापति?

बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तरफ से बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय शिक्षक (नियुक्ति, प्रोन्नति, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) (संशोधन) नियमावली 2023″ को स्वीकृति दी गई है।

इसके साथ ही उद्योग विभाग में बिहार सचिवालय लिपिकीय सेवा अन्तर्गत निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों के लिए उद्योग विभाग के अन्तर्गत निम्नवर्गीय लिपिक (वेतन स्तर-02) के 06 (छह) अतिरेक पदों के सृजन की स्वीकृति के संबंध में स्वीकृत दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 24 फरवरी 2026 – ग्रह गोचर का आपकी राशि पर क्या है प्रभाव?

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों में ग्रहों की निरंतर गति और उनका...

आज का पंचांग 24 फरवरी 2026: मंगलवार और मघा नक्षत्र का पावन संयोग

Aaj Ka Panchang: प्रत्येक दिवस विशेष होता है और ज्योतिषीय गणनाएं हमें उस दिन...

Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, गेमर्स के लिए बड़ा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: गरेना ने एक बार फिर अपने खिलाड़ियों के लिए...

Nisha Upadhyay: लाइव शो में एंकर को सैंडल मारने वाली निशा उपाध्याय पर अब होगी कार्रवाई?

Nisha Upadhyay News: भोजपुरी इंडस्ट्री में हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें