back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Muzaffarpur के बेनीबाद नाव हादसे में 4 शव बरामद, अन्य की तलाश में NDRF, SDRF और गोताखोर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद नाव हादसे के 22 घंटे बाद लापता लोगों की तलाश में टीम जुटी है। अब तक एक मासूम बच्चे की डेड बॉडी समेत चार शवों को बरामद कर लिया गया है। इसमें छह साल का अजमत, चालीस साल के शमशुल, पिंटू सहनी समेत चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब भी कई लापता लोगों की तलाश तेज है। पढ़िए दीपक कुमार की रिपोर्ट

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर में बीते गुरुवार को बागमती नदी में नाव पलटने के लगभग 22 घंटे बाद एक चार वर्षीय मासूम बच्चे की डेड बॉडी टीम ने घटनास्थल के कुछ ही दूरी पर बरामद किया है। जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। वहीं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोर की टीम बाकी लापता लोगों को रेस्क्यू करने में लगी हुई है।

- Advertisement -

हालांकि अभी भी घटना के बाद दर्जनों लोग लापता है। जिसको रेस्क्यू करने के लिए टीम अभी भी कार्यरत हैं।बता दें कि मुजफ्फरपुर के गयाघाट प्रखंड के भटगामा गांव में गुरुवार के दिन एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ,

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  हवाई सफर में हड़कंप: SpiceJet Engine Failure के बाद दिल्ली लौटा लेह जा रहा विमान, बाल-बाल बचे 150 यात्री

जहां अपने घर से नाव के सहारे स्कूल जा रहे बच्चे का नाव बागमती नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें दर्जनों लोग लापता हो गए थे जिसके बाद परिजनों के बीच चिख पुकार मच गई थी। इस घटना को लेकर प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया था।

सूचना के बाद मुजफ्फरपुर जिला अधिकारी प्रणव कुमार डीसी आशुतोष द्विवेदी प्रभारी एसएसपी अरविंद प्रताप सिंह एसडीओ पूर्वी सहित तमाम पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे मामले की जांच कर रहे थे।

वहीं, दूसरी तरफ गायघाट के राजद विधायक निरंजन राय मुजफ्फरपुर के बीजेपी सांसद अजय निषाद भी घटनास्थल पर पहुंचकर पल-पल की जानकारी ले रहे थे।

वहीं घटना के बाद तकरीबन 8 घंटे तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया बावजूद इसके लापता व्यक्ति मे से किसी भी व्यक्ति का सुराग नहीं मिल पाया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Revenue Employee Strike: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल पर ब्रेक! सरकार और कर्मचारी संघ के बीच बनी बात, जानें ताजा अपडेट्स

इसके बाद शुक्रवार को अहले सुबह से एनडीआरफ एसडीआरएफ और पटना से आई गोताखोर की टीम ने एक बार फिर से ऑपरेशन रेस्क्यू को जारी किया जिसमें टीम को एक सफलता प्राप्त हुई, जहां वही मौके पर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस के अधिकारी जमे हुए हैं और पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sanya Malhotra: ‘दंगल’ गर्ल सान्या मल्होत्रा का जन्मदिन आज, जानिए एक डांसर से टॉप एक्ट्रेस बनने का सफर

Sanya Malhotra News: बॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे ऐसे हैं जो रातोंरात बुलंदियों...

आज का पंचांग: शुभ-अशुभ मुहूर्तों के साथ जानें आज का पंचांग 25 फरवरी 2026

Aaj Ka Panchang: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि, दिन बुधवार,...

पूनम पांडे: अब ‘बोल्ड’ पूनम पांडे नहीं ‘भक्ति’ में लीन, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए हुई भावुक!

Poonam Pandey News: एंटरटेनमेंट की दुनिया में पूनम पांडे का नाम हमेशा ही सुर्खियों...

Airtel Prepaid Plan: एयरटेल का नया 1,099 रुपये का प्लान: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम मनोरंजन

Airtel Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ने एक ऐसा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें