back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

पूजा की मिट्टी लाने गई 4 बच्चियों की डूबने से मौत, इधर, 7 डूबे, 3 की मिली लाश, 4 लापता

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जाे डूबने की खबर आ रही है वह विचलित करने वाली है। पचंबा थाना इलाके के बुढ़वाआहर तालाब में मंगलवार सुबह कर्मा पूजा के मिट्टी लाने गई चार बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। इस दौरान डूबने से बची एक अन्य बच्ची की हालत काफी गंभीर है।

- Advertisement -

वहीं बिहार केविभिन्न हिस्सों में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में सात लोग डूब गए। इनमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए। वहीं गोताखोर 4 अन्य की तलाश कर रहे हैं। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और मुंगेर जिले में ये दुर्घटना हुई हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पचंबा थाना इलाके के बुढ़वाआहर तालाब में मंगलवार सुबह कर्मा पूजा के मिट्टी लाने गई चार बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। इस दौरान डूबने से बची एक अन्य बच्ची की हालत काफी गंभीर है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Vande Mataram: अब हर सरकारी कार्यक्रम और स्कूल में राष्ट्रगान से पहले बजेगा वंदे मातरम, जानिए गृह मंत्रालय के नए गाइडलाइन

बताया जाता है कि हन्डाडीह की रहने वाली कुछ बच्चियां कर्मा पूजा के लिए मिट्टी लाने के लिए पचंबा के बुढ़वाआहर तालाब में गई हुई थी। इस दौरान पांच बच्चियां तालाब में डूब गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से एक बच्ची को बाहर निकाल लिया गया लेकिन चार बच्चियों की मौत हो गई।

समस्तीपुर में एक साथ तीन युवकों की नदी में डूब कर मौत हो गई। ये युवक गांव के किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे, जहां मोहनपुर ओपी क्षेत्र स्थित सरारी गंगा

घाट पर स्नान के दौरान तीनों की डूबने से मौत हो गयी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों के शव नदी से निकाले गए। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

एक अन्य घटना में मुजफ्फरपुर सकरा थाना क्षेत्र के इटहा रसूल नगर में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में तीन युवक डूब गए। सकरा थानाध्यक्ष राजू पाल के अनुसार तीनों युवकों की खोजबीन जारी है।

यह भी पढ़ें:  बोकारो में मैट्रिक-इंटर परीक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, DC-DDC ने केंद्रों पर मारा छापा, दिए सख्त निर्देश | Bokaro News

तीसरी घटना मुंगेर जिले की है जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर घाट के किनारे गंगा नदी में नहाने के लिए गया किशोर गहरे पानी में चला गया। उसे खोजने के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है। उसकी पहचान शंकरपुर गांव निवासी 14 वर्षीय राजा के तौर पर हुई है। घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...

Samastipur Crime News: दलसिंहसराय में बदमाश ने दो को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली जान

Samastipur Crime News: बिहार का समस्तीपुर जिला एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें