spot_img

बिहार के RAF जवान समेत 4 लोग गंगा स्नान के दौरान प्रयागराज में डूबे, तीन की मिली लाश

spot_img
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर है जहां बिहार के RAF जवान समेत 4 लोग गंगा स्नान के दौरान प्रयागराज में डूब गए। इसमें से तीन लोगों की लाश मिली है। वहीं एक का पता नहीं चल पाया है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि आरएएफ के जवाने अपने परिवार समेत गंगा स्नान करने गए थे। हादसा जिले के शिवकुटी थाना क्षेत्र के फाफामऊ घाट पर हुआ है जहां बुधवार सुबह गंगा में स्नान करने पहुंचे चार लोग नदी में डूब गए। सभी लोग बिहार के रहने वाले थे।

- Advertisement -

इनमें से तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) जवान उमेश कुमार यादव (40), अपने बेटे विवेक राज (11), बेटी दीपशिखा (7) और पड़ोसी अभय सिंह के बेटे अभिनव (9) के साथ बुधवार सुबह गंगा में स्नान करने पहुंचे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Today: बिहार में भयंकर गर्मी का प्रकोप, लू का अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत

 

जानकारी के मुताबिक, स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से चारों नदी में डूब गए। उन्होंने बताया कि उमेश, विवेक और अभिनव के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दीपशिखा का पता लगाया जा रहा है।

बताया गया है कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और जल पुलिस के गोताखोर दीपशिखा की तलाश कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, उमेश बिहार के लखीसराय के मूल निवासी थे और यहां फाफामऊ में रहते थे। बताया जा रहा है कि उमेश जब अपने बेटे-बेटी के साथ गंगा में स्नान के लिए घाट जा रहे थे, तभी पड़ोसी अभय सिंह का बेटा अभिनव भी उनके साथ चलने की जिद करने लगा। अभय सिंह बिहार के परसौली के रहने वाले हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराब फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 112 लीटर, दो तस्कर समेत शराब बनाने के उपकरण भी जब्त

अवैध शराब: बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं...

Bhagalpur News: भागलपुर उत्पाद विभाग ड्राइवर की दादागिरी! नशे में धुत होकर महिला से की छेड़छाड़, गाड़ी में मिली शराब की बोतल

उत्पाद विभाग ड्राइवर: बिहार में शराबबंदी को लागू करने वाले विभाग का एक ड्राइवर...

Bihar Politics: इस्तीफे से पहले अचानक बिना किसी की बताए आवास से निकल गए CM Nitish, जानिए कहां पहुंचे क्या किया?

Bihar Politics: बिहार की सियासत में इन दिनों गदर मचा हुआ है! अटकलों के...