spot_img

Nepal Bus Accident: हादसे में 41 की मौत, Air Force आज 24 भारतीयों के शव लेकर पहुंचेगा Maharashtra

spot_img
- Advertisement -

नेपाल के तनहुन जिले में भारतीय यात्री बस के मार्सयांगडी नदी में गिरने से 41 लोगों की मौत के बीच भारत सरकार ने बड़ी पहल करते हुए सभी भारतीयों के शव वापस लाने की कवायद तेज कर दी है। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ था।

- Advertisement -

- Advertisement -

नेपाल में पोखरा से भारतीय पर्यटकों को लेकर काठमांडू लौट रही गोरखपुर की बस के मर्स्यांगदी नदी में गिर जाने से हादसे में 41 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस बस में लगभग 43 भारतीय सवार थे।

- Advertisement -

 ग्यारह ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस शुक्रवार को पोखरा से काठमांडू लौट रही थी। बस तनहुन जिले के आइना पहारा में राजमार्ग से नदी पर पलट गई। 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्यारह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को हवाई मार्ग से काठमांडू लाकर त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में हताहत अनेक लोग महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसल गांव के बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Bhojpur Agniveer News: हृदय विदारक: वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, भोजपुर के अग्निवीर दानिश शहीद

 हमारे पास सटीक आंकड़ा नहीं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कार्यालय ने जानकारी दी है कि इस हादसे में मारे गए 24 लोगों के शव शनिवार को महाराष्ट्र वापस लाए जाएंगे। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा है कि नेपाल में बस के नदी में गिरने से 41 लोगों की मौत हो गई है। नेपाल की सेना ने कुछ लोगों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने कहा है कि हमारे पास सटीक आंकड़ा नहीं है। हम लगातार संपर्क में हैं।

24 शवों को भारतीय वायुसेना के विमान से शनिवार को महाराष्ट्र लाया जाएगा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 24 शवों को भारतीय वायुसेना के विमान से शनिवार को महाराष्ट्र लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के कारण भारतीय वायु सेना के विमान की व्यवस्था हो सकी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna News : पटना PMCH का बड़ा फैसला: सांस के मरीजों को मिलेगी 24 घंटे तत्काल सुविधा, क्या बदल जाएगा बिहार का हेल्थकेयर?

पटना के PMCH में अब 24 घंटे रेस्पिरेटरी इमरजेंसी यूनिट शुरू हो गई है। यह इकाई फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को तत्काल विशेषज्ञ उपचार प्रदान करेगी,#PatnaHealth,#PMCH,#RespiratoryCare

Sasaram Police Training News: डेहरी ऑन सोन में पुलिस ट्रेनिंग: 16 महिला प्रशिक्षु अचानक बेहोश, 4 की हालत नाजुक; गर्मी बनी मुसीबत

बिहार के रोहतास जिले में भीषण गर्मी के बीच पुलिस प्रशिक्षण के दौरान 16 महिला प्रशिक्षु बीमार पड़ गईं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। यह पहली घटना नहीं है; पहले भ#SasaramNews,#BiharPolice,#PoliceTraining

Bihar Crime News: ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की NEPAL में मौत, खान सर बबाल के बाद थे फरार,...

ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव, जो पटना के खान ग्लोबल स्टडीज विवाद में फरार थे, की नेपाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।#PatnaCrime,#PrinceYadav,#NepalMurder

Ranchi Shravani Mela News: श्रावणी मेला 2026: बाबाधाम यात्रियों को मिली बड़ी खबर! रांची से चलेगी विशेष ट्रेन?

श्रावणी मेला 2026 के लिए रांची से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा गया है। इससे बाबा बैद्यनाथ धाम और सुलतानगंज जाने वाले लाख#RanchiNews,#ShravaniMela,#SpecialTrain