
दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है’ जहां पांच शातिर अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ धर दबोचा है। दरअसल मामला जिले के सरैया थाना क्षेत्र के अजीजपुर हाई स्कूल के पास की है” जहां सरैया थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ संदिग्ध लोग बैठकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने हेतु इकट्ठा हुए हैं। जिसके बाद सरैया थाना अध्यक्ष दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे। जहां से तीन युवकों को धर दबोचा गया। इन अपराधी गैंग का कनेक्शन सीतामढ़ी से भी है। वहां भी इनपर कई लूट और आपराधिक मामलों में केस दर्ज है।
इनसे पूछताछ पर युवकों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद तीनों युवकों की तलाशी ली गई। वही तलाशी के दौरान युवकों के पास से एक पिस्टल एक देसी कट्टा कारतूस और ₹1लाख 33 हज़ार 570 रुपए नगद बरामद हुआ। जिसके बाद तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया।
वहीं, पुलिस की कार्रवाई देख कर कुछ शातिर वहां से भागने में सफल रहे। वहीं दूसरी कामयाबी मोतीपुर पुलिस के हाथ लगी जहां डीएसपी बेस्ट अभिषेक आनंद के नेतृत्व में मोतीपुर थाना की पुलिस ने एनएच 28 पर लूटपाट करने वाले दो शातिर अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ धर दबोचा।
इनके पास से एक पिस्टल ,एक देसी कट्टा, छह कारतूस, तीन मोटरसाइकिल और चार मोबाइल बरामद की गई है गिरफ्तार अपराधी कई लूटपाट की घटनाओं में शामिल थे और बीते दिनों अहियापुर फ्लिपकार्ट ऑफिस में हुई लूटपाट में भी शामिल थे वहीं पुलिस ने मोतीपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कांटी थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी विशाल सिंह और उसके सहयोगी छोटू कुमार को गिरफ्तार किया है। तकनीकी सूचना के आधार पर यह कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है। इन पर मुजफ्फरपुर जिले के कई थाने समेत सीतामढ़ी जिले के भी कुछ थानों में मामले दर्ज हैं।
वहीं मामले की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि सरैया थानाध्यक्ष और मोतीपुर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पांच शातिर अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ धर दबोचा है। वही गिरफ्तार सभी आरोपी पर पहले से भी अलग-अलग थाना में अपराधिक मामले दर्ज है। इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।







