back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

जिउतिया के लिए स्नान, सेल्फी की चाह में नवविवाहिता समेत 5 लड़कियों की डूबने से मौत, विरोध में हंगामा, शवों के साथ सड़क जाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भोजपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां नदी में डूबने से एक नवविवाहिता समेत चार लड़कियों की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। यह हादसा चांदी थाना क्षेत्र के चांदी बहियारा गांव में हुआ।

- Advertisement -

गुस्साए लोगों ने लाशों को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। इससे, चांदी चौक पर आवागमन पूरी तरह से ठप है। परिजनों का आरोप है कि जिला प्रसाशन शव को ढूंढने में मदद नहीं कर रही है। एसडीआरफ भी घटनास्थल पर समय पर नहीं पहुंच पाई।

- Advertisement -

मृतकों की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के चांदी निवासी चितरंजन वर्मा की दो बेटियां 16 वर्षीय चंद्रावती कुमारी और 15 वर्षीय सुमन कुमारी है। इसके साथ ही कुंजनटोला चांदी निवासी ददन राय की 20 वर्षीय शादीशुदा पुत्री अनिता कुमारी और रिश्ते में साला की बेटी और उदवंतनगर के करवां मिल्की निवासी दशरथ यादव की 18 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी के रूप में की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Kashmiri students Punjab: रमज़ान पर पंजाब में बवाल, छात्रों को मिली धमकी... पढ़िए हॉस्टल से निकलो और एडमिशन रद्द! जानिए CT यूनिवर्सिटी में विवाद की जड़ क्या है?

जानकारी के अनुसार, चारों जिउतिया के लिए स्नान करने गई थी। इस दौरान सेल्फी लेने के लिए एक लड़की गहरे पानी में चली गई, और डूबने लगी।

जिसे बचाने के चक्कर में चार युवतियां डूब गई। देर रात तीन युवतियो का शव निकाल लिया गया, जबकि एक की तलाश जारी है। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। घटना भोजपुर जिला के चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा पत्थरवा घाट की है।

वहीं इस घटना को लेकर आज सुबह से ही ग्रामीणों में नाराजगी दिख रही है। इस घटना के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने नासरीगंज कोइलवर मुख्य मार्ग के चांदनी चौक के पास मृतकों के शव को रख आगजनी कर सड़क जाम कर दिया।

आक्रोशित लोगों का कहना है कि- एसडीआरएफ और जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस मामले की जानकारी मिलने के बावजूद घटनास्थल पर क्यों नहीं आए। क्या इसी तरह की अनदेखी करने को लेकर इन्हें तैनात किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mercedes-Benz CLA Electric: 792 किमी रेंज के साथ भारत में आई नई लग्जरी इलेक्ट्रिक कार

Mercedes-Benz CLA Electric: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की धूम मची हुई है,...

आठवें वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कितनी बढ़ेगी सैलरी?

Eighth Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के बीच आठवें वेतन आयोग को लेकर...

WhatsApp: अब बिना सिम कार्ड के नहीं चलेगा आपका मनपसंदीदा मैसेजिंग ऐप!

WhatsApp: भारत में लाखों-करोड़ों यूजर्स के लिए प्राइवेसी और सिक्योरिटी हमेशा से एक अहम...

रणवीर अलाहबादिया के घर पहुंचीं फराह खान, ऋतिक रोशन के पड़ोसी का आलीशान घर देखकर उड़े होश!

Ranveer Allahabadia: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें