spot_img

दिनदहाड़ सीएसपी कर्मी से 5 लाख कैश की लूट, हथियार लहराते अपराधी निकल गए आराम से

spot_img
- Advertisement -

सीवान में अपराधियों ने मंगलवार को बाइक सवार सीएसपी कर्मी से पांच लाख कैश की लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालक से सीएसपी सेंटर से कुछ ही कदम पहले दिनदहाड़ हथियार से लैस अपराधियों ने भय दिखाकर पांच लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद मौके से सभी अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए हैं।

- Advertisement -

एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी कर्मी का रुपयों से भरे बैग को लूटा और लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुटी हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में मौसम का यू-टर्न, जारी हुआ 'Bihar Rain Alert', अगले 48 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

जानकारी के अनुसार, सीएसपी कर्मी अभिषेक कुमार जब अपने मकान मालिक के घर से रुपयों से भरा बैग अपने सीएसपी लेकर आ रहा था, तभी सीएसपी से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर ही बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर बाइक सवार सीएसपी कर्मी से रुपयों से भरे बैग की लूट ली।

अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मुफ्फसिल थाना की पुलिस पहुंची और लूट की घटना की जांच में जुट गई।

संचालक अभिषेक कुमार ने पुलिस को बताया कि स्कूटी से मकान मालिक के घर से पैसा लेकर सीएसपी पहुंचने वाला था ही तभी कुछ कदम पहले ही पहले से घात लगाए दो की संख्या में बाइक सवार अपराधी आये और हथियार सटा कर पैसे से भरा बैग लूट कर फरार हो गए।

बैग में कुल 5 लाख रुपये थे। इस पूरे मामले पर मुफ्फसिल थाना एएसआई जय श्री ने बताया कि 5 लाख रुपये की लूट हुई है लेकिन स्टाफ की ओर से कोई भी हल्ला नहीं किया गया नहीं तो कुछ लोग वहां इकट्ठा हो सकते थे। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Mafia Godfather: सत्ता-अपराध गठजोड़ में बैठे कणगोजर? पढ़िए 'बट्टी' में 'कसाई के खूंटे SYSTEM

अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है। दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में Gas Crisis गैस किल्लत से भड़के लोग, NH 527B किया जाम, प्रशासन के आश्वासन पर हटा प्रदर्शन

Gas Crisis: दरभंगा केवटी में रसोई गैस की किल्लत से लोग इस कदर परेशान...

Darbhanga News: दरभंगा में Crop Damage Survey फसल क्षति का फिर से होगा सर्वे, असली हकदारों को मिलेगा मुआवज़ा

Crop Damage Survey: दरभंगा में किसानों को मौसम की मार से राहत दिलाने की...

Darbhanga News: दरभंगा में अंधविश्वास की हदें पार ! महिला को डायन बताकर पीटा, मैला पिलाया, 7 पर FIR

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई...

Bihar Cabinet Decision: बिहार कैबिनेट का फैसला: 63 एजेंडों पर मुहर, गंगा पथ को हरी झंडी और बिजली सब्सिडी का ऐलान!

Bihar Cabinet Decision: सम्राट चौधरी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए एक बड़ा...