spot_img

दिनदहाड़ ग्राहक बनकर ग्रामीण बैंक में घुसे 6 अपराधी, बैंककर्मियों और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर बनाया बंधक, 15 मिनट में लूट लिए 11 लाख, फायरिंग करते फरार

spot_img
- Advertisement -
नालंदा से बड़ी खबर है जहां दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से दिनदहाड़े 11 लाख की लूट हुई है। वारदात को अपराधियों ने महत ग्यारह मिनट पर पूरा करते हुए फायरिंग करते भाग निकले। बाइक सवार छह लुटेरे ग्राहक बनकर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में घुसे और गन प्वाइंट पर 11 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को लूट की एक बड़ी वारदात हुई है। बेखौफ लुटेरों ने नालंदा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से दिनदहाड़े ग्यारह लाख की लूट कर फरार हो गये।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Court Bomb Threat: पटना कोर्ट बम धमकी में 1500 ईमेल का बड़ा खुलासा, पढ़िए बिहार से दिल्ली तक जांच, दहलाने की साजिश, कैसे हुआ बेनकाब!

बाइक सवार छह लुटेरे ग्राहक बनकर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में घुसे और गन प्वाइंट पर 11 लाख रुपए लूटकर फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

- Advertisement -

मामला नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामघाट महमदपुर गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की है। वारदात में छह अपराधी शामिल थे। अपराधियों ने पंद्रह मिनट में वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। एक ने आकर कहा, पैसे निकालने हैं। उसे कहा गया कि एटीएम बाहर है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Skill Development: जब पटना के स्किल पार्क में अचानक पहुंचे CM Nitish, छात्रों को दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

इसके बाद उनमें से एक अपराधी सीधे काउंटर की तरफ छलांग लगा कर चला गया। जहां मैनेजर को अपने कब्जे में लेकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। वहीं ग्राहकों को भी अपराधियों ने निशाना बनाया। उन लोगों के साथ भी लूटपाट की गई।

पिस्टल की नोक पर सभी ग्राहकों को अपराधियों ने बंधक बना लिया। उन लोगों के लॉकेट, सोने की चैन के अलावे पॉकेट में रखे रुपए को भी लूट लिया।

भागने के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की। हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश चंडी की ओर निकल गए। फिलहाल बैंक प्रबंधक रुपए के आंकलन में जुटे हुए हैं। वहीं पुलिस ने मौके से लावारिस अवस्था मे एक बाइक भी बरामद की है।लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी नगरनौसा एवं चण्डी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Maruti Dzire या Honda Amaze: भारतीय सड़कों पर सेडान का असली बादशाह कौन?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट हमेशा से खरीदारों के लिए आकर्षण का...

Redmi A7 Pro: Xiaomi ने पेश किया नया बजट किंग, जानें खूबियां और कीमत

Redmi A7 Pro: वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में Xiaomi ने एक बार फिर हलचल मचा...

भारत में Electric Car की बढ़ती धूम: मार्च 2026 में टाटा मोटर्स बनी ग्राहकों की पहली पसंद

Electric Car: भारत का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार तेजी से बदल रहा है, और अगर...

Redmi A7 Pro लॉन्च: क्या यह नया Smartphone बाजार में मचाएगा धूम?

Smartphone: वैश्विक तकनीक बाजार में एक और धमाकेदार एंट्री हुई है, जो कम बजट...