मई,20,2024
spot_img

पत्नी और 4 बेटों को फांसी से लटकाया, फिर खुद भी झूल गया फंदे पर, माता-पिता और 4 बेटों के घर से मिलीं एक साथ 6 लाशें

spot_img
spot_img
spot_img

राजस्‍थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा पुलिस थाना इलाके में सोमवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक ही परिवार के छह लोगों की रहस्‍यमयी ढंग से मौत हो गई। उदयपुर के गोगुन्दा पुलिस थाना झाड़ोली के गोल नेड़ी गांव में प्रकाश गमेती के घर में उसके परिवार के सभी सदस्य अचेत अवस्था में पड़े मिले। सभी की मौत हो चुकी है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

जानकारी के अनुसार, उदयपुर के एक गांव में सोमवार सुबह एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पति-पत्नी और उनके चार बेटे अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। लाशों को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना उदयपुर में गोगुंदा थाना क्षेत्र की है।

 

बताया जा रहा है कि प्रकाश ने अपनी पत्नी और 4 बेटों की को फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद खुद भी खुद भी खुदकुशी कर ली। सुबह जब परिवार के अन्य सदस्यों को पता चला तो आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
झाड़ोली पंचायत के सरपंच पदमाराम ने बताया कि वो सुबह करीब साढ़े नौ बजे पंचायत मुख्यालय पर आए तो कुछ लोगों ने बताया कि नेड़ी गांव में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। यह खबर सुनकर मैं भी मौके पर आया हूं। पुलिस शवों का पंचनामा तैयार कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News|Nawada News| उल्टी और दस्त...Diarrhea का कहर, महिला की मौत, 40 से अधिक आक्रांत

 

नवरात्रि के बाद से काम पर नहीं गया था प्रकाश

गांववालों के मुताबिक, प्रकाश कमाने के लिए बाहर जाता था। नवरात्रि पर वह घर लौटा था, उसके बाद वह बाहर नहीं गया। परिवार में झगड़े के बारे में भी किसी को कोई खबर नहीं है। पुलिस के अनुसार, दोपहर तक पाेस्टमॉर्टम होगा। इसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

 

झाड़ोली सरपंच ने बताया कि वे सुबह ग्राम पंचायत आए तो ग्रामीणों ने उनको छह लोगों की मौत के बारे में बताया। गोगुंदा पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने शवों को मुर्दाघर में रखवाया। घर में प्रकाश पुत्र सोहनलाल , उसकी पत्‍नी दुर्गा बाई, उसका बड़ा बेटा गणेश व तीन छोटे बेटे फांसी के फंदे पर लटके मिले है। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | बाबूबरही में 11 हजार वोल्ट का झटका, मवेशी चरा रहा बालक झुलसा, भैंस की मौत

 

 

दरअसल, सोमवार सुबह पड़ोसियों ने प्रकाश के घर के बाहर कोई हलचल नहीं देखी। अनहोनी की आशंका में पड़ोसियों ने घर के अंदर झांककर देखा तो पता चला कि छह सदस्‍य घर में अचेत अवस्‍था में पड़े हैं। इनके पत्‍नी, चार बच्‍चे व खुद प्रकाश शामिल था।

 

जानकारी के अनुसार, झाड़ोली पंचायत के गोल नेड़ी गांव में प्रकाश प्रजापत (30), उसकी पत्नी दुर्गा बाई (27) और चार मासूम बेटे सोमवार को अपने आधे पक्के व आधे कच्चे मकान में फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। इन चारों बेटों में सबसे बड़ा बेटा 8 साल, दूसरे नंबर का बेटा 5 साल, तीसरे नंबर का बेटा 3 साल और सबसे छोटा बेटा 2 साल का है। मृतक के भाई को सबसे पहले इस वारदात की जानकारी मिली और उसने ही पुलिस और गांववालों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| भूतही बलान पुल के नीचे महिला की लाश...Unknown, सवालों के साथ

 

 

इधर, गोगुन्दा थानाक्षेत्र के झाड़ोली गांव में माता-पिता और 4 बेटों के शव मिलने से पूरा गांव स्तब्ध है। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने की जानकारी के आधार पर पुलिस आरंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।

 

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह झाड़ोली गांव निवासी प्रकाश के पूरे परिवार के शव घर के अन्दर मिलने की सूचना मिली। उसकी पत्नी दुर्गा और चार बच्चे गणेश, पुष्कर, रोशन और नवजात गंगाराम के साथ प्रकाश का भी शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस का अनुमान है कि पत्नी और चारों बच्चों को फंदे पर लटकाकर प्रकाश ने भी आत्महत्या की होगी। फिलहाल मौके पर उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार सहित पुलिस अधिकारी भी पहुंचे हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें