spot_img

समस्तीपुर की घटना दोहरा गया नवादा…कर्ज में डूबे परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, 5 की मौत, एक लड़ रहा जिंदगी से

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर में एक परिवार फंदे पर झूल गया था। वह भी कर्ज में डूबा था। बार-बार उसे प्रताड़ित किया जा रहा था अब यही प्रताड़ना की आग नवादा पहुंची जहां शहर के गढ़पर मुहल्ले में बीती देर रात एक ही परिवार के 6 लोगों ने सल्फास की गोली खा ली। इनमें से पांच की मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मृतकों में केदारनाथ प्रसाद गुप्ता, पत्नी अनिता गुप्ता, बेटी सोनक्षी कुमारी, बेटा ध्रुव कुमार की मौत हो गई। इसके अलावा एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं, बेटी साक्षी कुमारी की हालात गंभीर बनी हुई है। पढ़िए कर्ज से दबे परिवार की मौत की पूरी रिपोर्ट

- Advertisement -

 

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक काफी कर्ज में डूबे हुए थे। जिसे परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। इस मामले में पुलिस भी अभी कुछ नहीं बता रही है।

 

बताया जा रहा है कि यह लोग कर्ज में डूबे हुए थे। इसके लिए इन्हे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। कर्जदार पीड़ित परिवार के साथ रोज गाली गलौच करता था। इससे परेशान होकर परिवार के छह लोगों ने जहर खा लिया। पीड़ित परिवार रजौली के अम्मा गांव के रहने वाले हैं। ये सभी नवादा में किराए के कमरे पर रहे थे। नवादा में ये परिवार व्यापार करके अपना गुजारा करता था। व्यापार के लिए इन्होंने यहां एक शख्स से कर्ज लिया था, जिसे ये लोग चूका नहीं पा रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: जेडीयू रणनीति में ज़ोरदार तेज़ी, नीतीश के 'सिपाही' घर-घर पहुंचाएंगे बात, फ्लोर टेस्ट पर क्या बोले निशांत

 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार के मुखिया केदार लाल गुप्ता शहर के विजय बाजार में फल की दुकान चलाते थे। फल के व्यापार के लिए उन्होंने महाजन से कर्ज लिया था। कर्ज नहीं लौटाने पर महाजन के द्वारा काफी प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे तंग आकर शहर की कृषि फार्म के मजार के पास जाकर सभी ने जहर खा लिया इसमें परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  Patna Jewelry Robbery: अक्षय तृतीया पर दिनदहाड़े 20 लाख के जेवरात लूटे, कारोबारी को पिस्टल के कुंदे से कूटा, पढ़िए 5 नकाबपोश अपराधी...3 दुकान में, 2 बाहर रेकी और वारदात को अंजाम !

 

सदर अस्पताल नवादा के उपाधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है। उपाधीक्षक अजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि बीती देर रात चार सस्पेक्टेड जहर के मामले का केस हमारे पास आया था। जिसमें से एक बच्चा ध्रुव कुमार की मौत इलाज के दौरान हो गई।

 

तीन को हमने पावापुरी अस्पताल रेफर किया था, जिसकी वहां मौत हो गई। जबकि एक बच्ची साक्षी कुमारी को उन्होंने लेने से मना कर दिया जिसका इलाज यहां चल रहा है और वह भी गंभीर है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल पांच लोगों की जहर खाने से मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  Nepal News: नेपाल कस्टम्स रूल में बड़ा हाईटेक बदलाव...अब Indo -Nepal सीमा पर '100 रुपये का खेल', भारतीय बाजारों पर आया संकट! पढ़िए कौन-कौन सी वस्तुएं हैं प्रतिबंधित?

 

 

ये परिवार रजौली के अम्मा गांव के रहने वाले हैं, जो लंबे समय से नवादा में किराए के मकान में रह रहे थे। नवादा में इनका व्यापार था। इन्होंने पास में रहने वाले किसी व्यक्ति से कर्ज लिया था, जिसे ये लोग चुका नहीं पा रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई मदरसा पढ़ने गईं 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, खेत में ले जाकर दुष्कर्म

मदरसा दुष्कर्म मामला: बिहार के जमुई जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली...

Nepal News: नेपाल कस्टम्स रूल में बड़ा हाईटेक बदलाव…अब Indo -Nepal सीमा पर ‘100 रुपये का खेल’, भारतीय बाजारों पर आया संकट! पढ़िए...

नेपाल कस्टम्स रूल: भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता सदियों पुराना है,...