back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

एक ही परिवार के 7 लोगों ने की सामूहिक खुदकुशी, पिता ने सबको पिलाई जहर, फिर झूल गया फांसी पर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गुजरात से बड़ी खबर है जहां सूरत में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सूरत के अडाजण इलाके में एक परिवार ने सामूहिक रूप से जहर पीकर खुदकुशी कर ली है। इसमें सात लोगों की मौत हो गई। हालांकि पूरे परिवार ने यह कदम किस कारण से उठाया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। परिवार फर्नीचर कारोबार से जुड़ा है।

- Advertisement -

घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। परिवार ने यह कदम किस कारण से उठाया इसकी जांच शुरू कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों का काफिला जैसे ही पहुंचा पड़ोस के लोगों ने बताया किमनीष सोलंकी काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे क्योंकि वह फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। उनके पास बड़े ठेके हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, यह घटना अडाजण पालनपुर पाटिया इलाके के सिद्धेश्वर अपार्टमेंट में हुई है। सामूहिक आत्महत्या में शामिल परिवार फर्नीचर कारोबार से जुड़ा है। इस घटना के खुलासे के बाद हीरा नगरी में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Traffic Challans: बिहार में ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो महीने में 90 करोड़ से ज़्यादा के चालान कटे!

पालनपुर पाटिया इलाके में सिद्धेश्वर अपार्टमेंट के सी-2 बिल्डिंग के जी-1 में रहने वाले मनीष सोलंकी ने परिवार में अपने माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें किसी का नाम नहीं लिखा है। इसमें कुछ लोगों को रुपये देने का ब्योरा लिखा है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही कि फर्नीचर व्यवसाय में सक्रिय परिवार ने कुछ लोगों को उधार रुपये दिए थे।

उनके रुपये नहीं लौटाने पर परिवार के मुखिया ने यह कदम उठाया। जांच में पता चला है कि परिवार के मुखिया पिता ने सभी सदस्यों को जहर पिलाई और इसके बाद खुद फांसी लगा ली। मृतकों में माता-पिता, बेटा-बहू और इनके तीन बच्चे (दो बेटे और बेटी) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। अब तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। शायद सुसाइड की वजह यही हो सकती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में Electric Car क्रांति: एसयूवी का बढ़ता दबदबा

Electric Car: भारत का ऑटोमोबाइल बाजार एक ऐसे रोमांचक मोड़ पर है जहां इलेक्ट्रिक...

नेहा कक्कड़ का ‘नो ऑटोट्यून’ गाना ‘मिल लेना एक बार’ हुआ वायरल, फैंस हुए दीवाने

नेहा कक्कड़ का 'नो ऑटोट्यून' गाना 'मिल लेना एक बार' हुआ वायरल, फैंस हुए...

Darbhanga News: जब SDO की नजर पड़ी नई अल्ट्रासाउंड मशीन पर… पढ़िए तो क्यों मचा हड़कंप

Kusheshwarsthan News: शनिवार का दिन कुशेश्वरस्थान के स्वास्थ्य महकमे के लिए किसी इम्तिहान की...

Bankipur Development: बांकीपुर में विकास का पहिया हुआ तेज़, विधायक नितिन नवीन ने संभाली कमान

Bankipur Development: पटना की गलियों में विकास की बहार लाने की कोशिशें अब कागज़...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें