मई,11,2024
spot_img

बाल सुधार गृह की पहले खिड़की तोड़ी फिर दीवार फांदकर एक साथ 9 बाल कैदी फरार

spot_img
spot_img
spot_img

जहानाबाद से बड़ी खबर है जहां बीती रात बाल सुधार गृह से एक साथ नौ बाल बंदियों का फरार हो गए। सभी बाल बंदी खिड़की तोड़कर सुधार गृह परिसर में पहुंचे फिर वहां से दीवार फांदकर फरार हो गए। सभी बाल कैदी अलग-अलग कांडों में गिरफ्तार हुए (9 child prisoners absconded together from child reform home) थे। मामला नगर थाना क्षेत्र स्थित पर्यवेक्षक गृह का है।

जानकारी के अनुसार, जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास स्थित बाल सुधार पर्यवेक्षक गृह से मंगलवार की देर रात एकसाथ 9 बाल बंदी खिड़की तोड़कर बाहर आए और दीवाल फांदकर फरार हो गया।

भागने वाले बाल बंदियों में छह वैशाली के रहने वाले थे। दो अरवल और एक जहानाबाद के थे।बुधवार सुबह बाल सुधार गृह के प्रभारी और कर्मचारियों को जब इसकी जानकारी मिली  तो हड़कंप मच गया। तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय ने बाल पर्यवेक्षण गृह पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khutauna News| बजा वारंटी के घर ढ़ोल-नगाड़े...हाजिर हो..., 

इस घटना के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया , और फरार हुए बाल बंदियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार बाल बंदियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें