back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

शिक्षकों के लिए बहुत बड़ा गिफ्ट हो रहा तैयार…हो जाएगा बल्ले-बल्ले

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दुर्गा पूजा से पहले नीतीश कुमार की सरकार नियोजित शिक्षकों को बड़ा तोहफा दे सकती है। बताया जा रहा है कि बिहार सरकार बहुत जल्द नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इसकी घोषणा अक्टूबर महीने में दशहरा से पहले हो सकती है।

- Advertisement -

बिहार में नियोजित शिक्षकों की ओर से लगातार राज्यकर्मी के दर्जे की मांग की जा रही है जिसको लेकर शिक्षक कई बार आंदोलन भी कर चुके है, लेकिन उनकी इस मांग का सरकार पर कोई असर नहीं हुआ है।

- Advertisement -

कई महीने से बिहार के नियोजित शिक्षक राज्यकर्मी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। खबर है कि इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को नया सिस्सटम तैयार करने का टास्क दिया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  झारखंड में भीषण Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली जा रहा विमान क्रैश, सभी 7 की मौत, जानिए पूरी खबर

बताया जा रहा है कि केके पाठक ने टास्क को पूरा कर लिया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवगत भी करा दिया है। अब कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगेगी।

हालांकि अब सरकार ने इस पर फैसला लेने का निर्णय ले लिया है। सूत्रों की माने तो 4 लाख नियोजित शिक्षकों को दुर्गा पूजा से पहले सरकार उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का मन बना चुकी है। बहुत जल्द इन नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा। दुर्गा पूजा से पहले सरकार यह बड़ा तोहफा नियोजित शिक्षकों को दे सकती है। इसकी घोषणा अक्टूबर महीने में की जा सकती है।

यदि नीतीश सरकार की ओर से इसकी घोषणा होती है तब बिहार के करीब 4 लाख से ज्यादा शिक्षकों को इसका फायदा मिलेगा। हालांकि ये अभी तय नहीं हो सका है कि  बीपीएससी की परीक्षा लेने के बाद राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा या फिर बिना परीक्षा लिए ही नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी किया जाएगा।

होने वाले कैबिनेट बैठक में उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा दिया जा सकता है। हालांकि सरकार की ओर से ऑफिसियल तौर पर इसपर कोई घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें:  Patna Metro: इंतजार खत्म! अब Patna Metro मलाही पकड़ी-खेमनीचक रूट पर दौड़ेगी, मार्च से मिलेगी सौगात

जानकारी के अनुसार सरकार अक्टूबर में होने वाले कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला ले सकती है। यानि दुर्गा पूजा से पहले इसपर मुहर लग सकती है, और नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जा सकता है।

वहीं वाम दलों के नेताओं ने कहा था कि कार्यरत सभी नियोजित शिक्षकों राज्यकर्मी का दर्जा देने में कोई बड़ा वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। सभी नेताओं की बात सुनने के बाद नीतीश कुमार ने गौर करने की बात कही थी। अब खबर मिल रही है कि सरकार दुर्गा पूजा से पहले नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दे सकती है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Heatwave: बिहार में समय से पहले तपिश, मार्च में 34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बजट को लेकर चर्चा कर चुके हैं। इससे पहले नीतीश कुमार महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक भी की थी। बैठक में शामिल कई नेताओं ने कहा था कि सभी नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देना संभव नहीं है।

हालांकि ये अभी तय नहीं हो सका है कि बीपीएससी की परीक्षा लेने के बाद राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा या फिर बिना परीक्षा लिए ही नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा। यदि राज्यकर्मी का दर्जा नियोजित शिक्षकों को मिला तब बीपीएससी के शिक्षकों के बराबर इनका वेतन हो जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पूनम पांडे: अब ‘बोल्ड’ पूनम पांडे नहीं ‘भक्ति’ में लीन, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए हुई भावुक!

Poonam Pandey News: एंटरटेनमेंट की दुनिया में पूनम पांडे का नाम हमेशा ही सुर्खियों...

Airtel Prepaid Plan: एयरटेल का नया 1,099 रुपये का प्लान: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम मनोरंजन

Airtel Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ने एक ऐसा...

T20 World Cup: इंग्लैंड ने सुपर 8 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में बनाई जगह, पाकिस्तान की उम्मीदें धूमिल!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच से भरे एक ऐसे अपडेट...

T20 World Cup में इंग्लैंड का जलवा: सुपर 8 में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

T20 World Cup: क्रिकेट के महासमर में जब भी दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें