मई,3,2024
spot_img

बच्चों की Mid Day Meal की थाली में निकला बड़ा सांप, तब तक भोजन कर चुके थे 150 बच्चे, मचा हड़कंप, कई बीमार

spot_img
spot_img
spot_img

अररिया की बड़ी खबर है, जहां मिड डे मील (Mid Day Meal) में मरा हुआ सांप मिला है। इसके बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया, लेकिन तब तक 100 से भी अधिक बच्चे खाना खा चुके थे। आनन फानन में सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बातये जा रहे हैं। परिजनों को जैसे ही मामले की सूचना मिली तुरंत ही सभी अपने बच्चों को देखने पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार अररिया के फारबिसगंज के हाई स्कूल अमौना में स्कूली बच्चों की थाली में सांप का बच्चा निकला है। बताया जा रहा है कि आज बच्चों को मिड डे मील में खिचड़ी दी गयी थी, उसी में सांप था।

यह भी पढ़ें:  Pakistan News| सिंधु नदी के तट पर गिरी बस, 20 लोगों की मौत

इससे पहले छपरा जिले में इसी महीने मिड डे मील (Mid Day Meal) छिपकली गिरी मिली थी। इस खाने को खाने के बाद 36 बच्चे बीमार पड़ गए थे। अब मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अररिया जिले के जोगबनी नगर परिषद के अमौना माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील के खाने में सांप मरा हुआ मिला है।

जानकारी के अनुसार,अररिया जिले के जोगबनी नगर परिषद के अमौना माध्यमिक विद्यालय में मिड डे मील के खाने में सांप मरा हुआ मिला है।

बड़ी बात ये है कि जब तक लोग मरे हुए सांप को देखते तब तक 150 से ज्यादा बच्चों ने खाना खा लिया था। खाने में सांप मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई बच्चों को अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Araria News| Muzaffarpur News| अररिया चुनाव कराने आए मुजफ्फरपुर के जवान की मौत

जानकारी के अनुसार मिड डे मील का भोजन खाने के बाद अब तक दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी है, जिन्हें इलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं मौके पर जांच के लिए एसडीएम, एसडीओ, डीएसपी समेत कई अधिकारी पहुंचे हुये हैं। बताया जा रहा है कि एनजीओ के द्वारा बनाया गया मिड डे मील का भोजन बच्चों को दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, फारबिसगंज प्रखंड अमौना मध्य सह हाई स्कूल के स्कूली भोजन में सांप निकलने की खबर से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना था कि रोज की ही तरह मिड डे मील परोसा जा रहा था। बच्चों को मिड डे मील में खिचड़ी दी गयी थी, तभी एक स्कूली बच्चे की थाली में सांप का मरा हुआ बच्चा निकला।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Harlakhi News| भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ India-Nepal Border Post Pipraun पर संदिग्ध धराया

जिसे देखते ही सभी के हाथ पांव फूलने लग गए। तबतक 100 से भी अधिक बच्चों को खाना परोसा जा चुका था। ऐसे में बिना देरी किए सभी को अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज में भर्ती कराया गया।

मामले की सूचना मोलने के बाद जब परिजन स्कूल पहुंचे तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर एसडीओ और डीएसपी पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें