spot_img

Madhubani के झंझारपुर में डीएसपी आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर कोसी नहर प्रमंडल के दो अधिकारियों के घर दिन-दहाड़ भीषण चोरी, मगर चुप्पी है…क्यों?

spot_img
- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। आरएस ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी कोसी नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के घर सहित दो घरों में बीती सोमवार को दिन दहाड़े भीषण चोरी की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया।

- Advertisement -

घटनास्थल झंझारपुर डीएसपी आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर अवस्थित है। चोरी की वारदात ने पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। घटना आरएस ओपी थाना के कैथनियां रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित जल संसाधन विभाग के पश्चिमी कोसी नहर प्रमंडल के कार्यालय कैंपस स्थित कार्यपालक अभियंता अंगेश कुमार और भंडारपाल दिलीप कुमार सिंह के घर घटी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime मुजफ्फरपुर में क्रूर वारदात! मजदूर की हत्या, दोनों आंखें बेरहमी से फोड़ी फिर गायब हुए पत्नी और बच्चे

सूत्रों की माने तो कार्यपालक अभियंता के यहां लाखों के कैश और स्वर्णभूषण की चोरी हुई है। वहीं इस बाबत एक्सक्यूटिव इंजीनियर अंगेश कुमार कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वहीं भंडारपाल दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि उनके घर से तीन लाख रूपए मूल्य के स्वर्णाभूषण की चोरी की बात बताई जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Train News बिहार में 383 ट्रेनों पर बड़ा संकट! पटना जंक्शन समेत इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी कोई गाड़ी, यात्रा से पहले जान लें

हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।घटना के बाबत एसडीपीओ अशोक ने पूछने पर बताया कि अभी तफ्तीश चल रही है।

वहीं डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई थी। वहीं आरएस ओपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित दोनों व्यक्तियों की ओर से कोई भी आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन आने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए रेलवे ने चलाई 8 स्पेशल ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teacher Recruitment 21 सितंबर तक आवेदन नहीं तो भड़केगा आंदोलन! शिक्षक भर्ती पर छात्र नेता दिलीप कुमार का CM Samrat को सीधी चेतावनी

Bihar Teacher Recruitment: बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4.0 को लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सीधा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 21 सितंबर तक आवेदन शुरू नही#BiharTeacherRecruitment,#BPSCExam,#SamratChoudhary

PM मोदी के जन्मदिन पर बिरौल प्रथम हॉस्पिटल में खास जश्न! आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मिला नया जीवन, जानें क्यों जताई गई...

Darbhanga PM Modi Birthday: दरभंगा के बिरौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिवस उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के लिए आभार जताते हुए उनके दीर्घायु जीवन की#DarbhangaNews,#NarendraModiBirthday,#AyushmanBharat

दरभंगा में शराबबंदी पर पुलिस का एक्शन: बेनीपुर में दो कारों से 401 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई! जाले में युवकों पर शामत

Bihar Liquor Seizure: दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। महिनाम गांव में दो कारों से 401 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, एक धंधेबाज गिरफ्तार#BiharLiquorBan,#DarbhangaNews,#PoliceAction

Darbhanga PDS दरभंगा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! अब नहीं होगी धांधली, मिलेगा सही अनाज | जानिए – 70 नए पॉइंट...

Darbhanga PDS: दरभंगा में जन वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता लाने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 70 नवचयनित विक्रेताओं को ईपॉस मशीनें वितरित कीं। इससे लाखों लाभार्थियों को#DarbhangaNews,#BiharPDS,#EPOSMachine