spot_img

राम-कृष्ण को न मानने का ऐलान करने वाले केजरीवाल के मंत्री Rajendra Pal Gautam का इस्तीफा

spot_img
- Advertisement -

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गत दिनों बौद्ध महासभा के कार्यक्रम में भगवान राम और कृष्ण को न मानने की शपथ के मामले में विवादों में घिरे आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

- Advertisement -

बीते दिनों उन्हें एक कार्यक्रम में भाग लेते देखा गया था, जहां लोगों ने हिंदू-देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ ली थी। इसको लेकर भाजपा ‘आप’ सरकार पर हमलावर थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह समाज के हक की लड़ाई आगे भी लड़ते रहेंगे। वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और नहीं चाहते कि उनकी वजह से पार्टी पर कोई आंच आए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म की ऐसी सजा....किशोरी से दरिंदगी के आरोपी की संदिग्ध मौत, पढ़िए ...देह व्यापार से जुड़ा तार?

दिल्ली में गत 5 अक्टूबर को बौद्ध महासभा के कार्यक्रम में दीक्षा लेने के लिए 10,000 से अधिक लोग जमा हुए थे। उस कार्यक्रम में मंत्री गौतम भी शामिल हुए थे। उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।जिसमें मंत्री और अन्य लोग शपथ लेते नजर आते हैं, ‘मुझे ब्रह्मा, विष्णु और महेश्वर में कोई विश्वास नहीं होगा, न ही मैं उनकी पूजा करूंगा। मुझे राम और कृष्ण में भी विश्वासन नहीं होगा और न ही मैं उनकी पूजा करूंगा।’

- Advertisement -

राजेंद्र पाल गौतम ने अपने इस्तीफे के साथ एक चिट्ठी भी लिखी है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से मनुवादी मानसिकता के लोग मुझे और मेरे परिवार को धमकी दे रहे हैं। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। मैं अपने समाज के हक की लड़ाई आगे भी लड़ता रहूंगा। मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से पार्टी पर कोई आंच आए।दिल्ली: राम-कृष्ण को न मानने की शपथ लेने वाले मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफामंत्री गौतम ने बौद्ध महासभा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी थी।इसमें उन्होंने लिखा था, ‘आइए मिशन को बुद्ध की ओर बुलाएं, जय भीम। आज अशोक विजयादशमी पर मिशन जय भीम के तत्वावधान में 10,000 से अधिक बुद्धिजीवियों ने एक जाति और अछूत मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।’उनके इस ट्वीट के बाद से ही भाजपा उन पर हमलावर हो रही थी और उनसे इस्तीफे की मांग कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar CM Face: नीतीश के इस्तीफे से पहले कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? लिस्ट में कई नाम... चुनेंगे शिवराज, पढ़िए...BJP का बड़ा दांव!

इस्तीफा देने के बाद उन्होंने ट्वीट किया, ‘आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है एवं दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है। ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है। अब मैं और अधिक मजबूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों व अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूंगा।’

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...