

बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानि बीएसएससी बड़ी वैंकेसी निकाली है। ऐसा पिछले नौ सालों के बाद हुआ है जब ग्यारह हजार 98 पदों के लिए वैकेंसी निकली है। यह इंटर पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जहां, इंटर पास युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
बीएसएससी की अधिसूचना के अनुसार सभी पदों लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम उम्र 37 साल थी। कैटेगरी के अनुसार उम्र में छूट भी दी गई थी। यानी कुल मिलाकर लगभग 40-42 तक की उम्र सीमा दी गई है।
इस वैकेंसी के लिए अलग-अलग पोस्ट के लिए अलग-अलग योग्यताएं मांगी गई है। निम्न वर्गीय लिपिक के लिए 12वीं पास, इन एनी स्ट्रीम फ्रॉम रिकॉग्नाइज्ड बोर्ड ऑफ इंडिया, इसके साथ ही कंप्यूटर नॉलेज भी होना चाहिए।
लिपिक के लिए स्टेनोग्राफर के साथ भारत के मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 10+2 उत्तीर्ण। सहायक के लिए भारत के मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 10+2 उत्तीर्ण।
इसमें बीएसएससी क्लर्क, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है, जो भी उम्मीदवार इस फॉर्म को भरना चाहते हैं। वह बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस फॉर्म को 27 सितंबर से भर सकते हैं।


