back to top
30 अप्रैल, 2024
spot_img

Ameesha Patel in Ranchi: चेक बाउंस में बुरी फंसी अमीषा पटेल, कोर्ट में आरोप से किया इनकार, अब ट्रायल फेस करेंगी गदर फेम एक्ट्रेस

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

चेक बाउंस मामले में एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने सोमवार को रांची सिविल कोर्ट में हाजिर हुई। पूर्व के आदेश के अलोक में अमीषा पटेल सशरीर कोर्ट में उपस्थित हुई। इस दौरान कोर्ट ने उन्हें लगे आरोप के बारे में बताया।

जय बाबा केदार..!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deshaj Times (@tdeshaj)

अमीषा ने किसी भी तरह के आरोप से इंकार कर दिया। अब अमीषा पटेल को ट्रायल फेस करना पड़ेगा। उनपर आरोप है कि देसी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अजय सिंह ने ढाई करोड़ उनके खाते में ट्रांसफर किये। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया।

चेक बाउंस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद अमीषा पटेल दूसरी बार रांची सिविल कोर्ट पहुंची, जहां अमीषा ने अपने उपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। अब उनके खिलाफ ट्रायल चलेगा।  बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल धोखाधड़ी मामले में रांची सिविल कोर्ट में पेश हुईं।

चेक बाउंस मामले में सशरीर उपस्थित होने के कोर्ट के आदेश के बाद अमीषा दूसरी बार कोर्ट पहुंची, जहां अमीषा ने अपने उपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। इसके बाद अमीषा पटेल और बुरी तरह फंस गईं। अब उन्हें को ट्रायल फेस करना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार, चेक बाउंस से जुड़े केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में हाजिरी लगायी। पूर्व के आदेश के अलोक में अमीषा पटेल सशरीर कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुईं। इस दौरान अदालत ने अमीषा पटेल को उन पर लगे आरोप बताये।

लेकिन, अमीषा ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया। अब अमीषा पटेल को ट्रायल फेस करना पड़ेगा। रांची सिविल कोर्ट ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डी एन शुक्ला की कोर्ट में अमीषा पटेल के मामले की सुनवाई हुई। अमीषा पटेल की ओर से अधिवक्ता जयप्रकाश ने बहस की। वहीं, अजय कुमार सिंह की तरफ से अधिवक्ता स्मिता पाठक ने बहस की।

जानकारी के अनुसार,अमीषा पटेल पर साल 2017 से चेक बाउंस का केस चल रहा है। आरोपों के मुताबिक, फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह ने ढाई करोड़ अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर किये।

अजय कुमार सिंह लवली वल्र्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं। फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया। इसमें कहा गया था कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।

जरूर पढ़ें

1 May से कीजिए अपनी ‘ जेब से युद्ध ‘, 5 चीजें होंगी महंगी, पड़ेगा सीधा असर

नई दिल्ली, देशज टाइम्स – 1 मई 2025 से कई अहम वित्तीय और रोजमर्रा...

Darbhanga NH-27 पर भीषण टक्कर, कार-बुलेट 20 फीट नीचे गिरे, रतनपुर के अब्दुल रहमान की ऑन द स्पॉट मौत

आंचल कुमारी, दरभंगा, देशज टाइम्स। Darbhanga NH-27 पर बुधवार को सिमरी थाना क्षेत्र के...

200 मीटर तक धारा 163 – के संगीन साए में मोबाइल, ब्लूटूथ, हथियार, भीड़, मोबाइल, शोरगुल बैन! कुछ भी नहीं…जानिए Darbhanga में कैसे होगी...

बिहार इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा,2025 की दरभंगा में आयोजन की तैयारी पूरी हो चुकी है।...

Bihar की लाडली बेटी बनीं Prime Minister…कमला प्रसाद-बिसेसर बनीं Trinidad और Tobago की PM

बिहार आज दोबारा गर्व से गौरवान्वित है। कमला प्रसाद-बिसेसर का दोबारा त्रिनिदाद और टोबैगो...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें