back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 25, 2026
spot_img

Madhubani के Jhanjharpur में गरजे Amit Shah, मैं सीता मैया की भूमि पर आया हूं, Darbhanga AIIMS से लेकर Lalu-Nitish सबकी खोली कुंडली, कहा-चाहे जितना दौड़ लगालो नीतीश बाबू, जितेंगे मोदी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो प्रमुख। आज शनिवार को मिथिलांचल की धरती झंझारपुर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने लोकसभा प्रवास के दौरान विशाल आमसभा को संबोधित करते बिहार सरकार पर जमकर हमला बोलते बिहार के चालीस सीटों पर जीत के मंत्र के साथ हुंकार भरी। कहा कि बिहार की जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटें भाजपा-राजग गठबंधन को देने का मन बना लिया है।

- Advertisement -

अमित शाह ने कहा कि मधुबनी पेंटिंग का दुनिया में जलवा है। मैं सीता मैया की भूमि पर आया हूं। यहीं से उन्होंने देश-दुनिया को बताया कि पतिव्रता धर्म क्या होता है। यह जननायक कर्पूरी ठाकुर जैसे कई वीरों की भूमि है। इसी धरती ने पेंटिंग से न केवल मिथिलांचल, बल्कि भारत सहित पूरी दुनिया में पहचान दिलाई।

- Advertisement -

उन्होंने बिहार सरकार जमकर प्रहार करते हुए कहा कि एक बार फिर से जंगलराज आ गया। इस कारण आये दिन बिहार हत्या लूट और बलात्कार की घटना घट रही है। उन्होंने कहा बिहार सरकार तुष्टिकरण की राजनीतिकरण के तहत बिहार में कर्मियों की रक्षा बंधन और जन्माष्टमी सहित महत्वपूर्ण पर्वो की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Kashmiri students Punjab: रमज़ान पर पंजाब में बवाल, छात्रों को मिली धमकी... पढ़िए हॉस्टल से निकलो और एडमिशन रद्द! जानिए CT यूनिवर्सिटी में विवाद की जड़ क्या है?

लालू प्रसाद ने राम मंदिर का निर्माण रोक कर रखा था। जिसे हमारी सरकार ने मंदिर निर्माण का काम पूरा कराया है। उन्होंने कहा कि देश मे 9 करोड़ लोगों को आज अनाज मिल रहा है। जबकि देश 86 करोड़ किसानों 6 हजार रुपया प्रतिमाह हमारी सरकार ने देने का काम किया है।

श्री शाह ने एम्स के मुद्दे पर कहा डीएमसीएच की 81 एकड़ जमीन जो बिहार सरकार ने दी थी उसे वापस ले ली जिस कारण आज तक एम्स का निर्माण आजतक नहीं जो सका। अगर वो जमीन वापस नहीं ली होती तो एम्स बन गया होता। उन्होंने कहा कि बाद ऐसी जमीन सरकार की ओर से दी गई जिस पर एम्स के निर्माण नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि नीतीश और लालू की दोस्ती तेल और पानी की तरह है जो कभी भी एक नही हो सकती है। UPA ने घपले और घोटाले के कारण ही इन्होंने अपना नाम बदलकर I.N.D.I.A कर लेने से कुछ नही बदलने वाला है। पार्टी का नाम बदल लेने से चरित्र नही बदल जाता है।

लालू जी बताएं कि वो दस वर्ष तक केंद्र की सरकार में शामिल थे वे बताएं उन्होंने बिहार के लिए क्या क्या किया। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा पीएम पद के लिए चाहे जितना दौड़ लगा ले कुछ नही होने वाला है क्योंकि अभी पीएम का पद खाली ही नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Industry: बिहार बनेगा मैन्युफैक्चरिंग का पावरहाउस, ₹6000 करोड़ का स्टील प्लांट और इथेनॉल क्रांति से बदलेगी तस्वीर

उन्होंने कहा कि बिहार में जनता अराजकता और माफिया राज से त्रस्त है। लालू-नीतीश की सरकार ने फतवा जारी किया था कि रक्षाबंधन, जन्माष्टमी को छुट्टी नहीं होगी। जनता ने उनको ठिकाने लगा दिया।

उन्होंने कहा कि बिहार में लालू और नीतीश की सरकार चल रही है। बिहार में गोलीबारी, लूट, अपहरण, पत्रकार-दलितों की हत्या के किस्से बढ़ रहे हैं। ये जो स्वार्थी गठबंधन बना है, वो बिहार को फिर से जंगलराज की दिशा में ले जाने वाला है। लालू सक्रिय और नीतीश निष्क्रिय हो गए हैं। अब आप समझ सकते हैं कि बिहार कैसा चल रहा है।

अमित शाह ने कहा कि आप लोगों ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने कई काम किए। जब हमारा चंद्रयान चंद्रमा पर उतरा तो सभी का मन आनंद से भर गया। जी-20 में हमारे देश का पीएम दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष के बीच में हथौड़ा लेकर अफ्रीकन यूनियन को शामिल करता है।

यह भी पढ़ें:  Haryana Farmers Protest: कुरुक्षेत्र में किसानों का तीन दिवसीय महाधरना शुरू, सरकार के खिलाफ हुंकार

जी-20 ने गरीब, युवा, किसान सबके लिए अनेक मौके खोलने का काम किया। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेसियों ने, गठबंधन वालों ने इतने साल राम मंदिर नहीं बनवाया। अब जब बन रहा है तो इनके पेट में दर्द हो रहा है। दस साल तक यूपीए सरकार में लालू यादव रहे। बिहार को सिर्फ दो लाख करोड़ रुपये दिए। मोदी सरकार में बिहार को नौ साल में पांच लाख करोड़ रुपये दिए।

अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार यूपीए से डर गए हैं। लालू यादव ने अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार किया और नीतीश उनके साथ जाकर बैठे हैं। नीतीश कुमार यूपीए के नाम से साथ नहीं आ सकते। इसलिए आईएनडीआईए के नाम से आ रहे हैं। इस अलायंस के कुछ लोग रामचरितमानस का अपमान कर रहे हैं। जदयू और राजद का मेल तेल और पानी जैसा है। ये कभी एक नहीं हो सकते।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sanya Malhotra: ‘दंगल’ गर्ल सान्या मल्होत्रा का जन्मदिन आज, जानिए एक डांसर से टॉप एक्ट्रेस बनने का सफर

Sanya Malhotra News: बॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे ऐसे हैं जो रातोंरात बुलंदियों...

आज का पंचांग: शुभ-अशुभ मुहूर्तों के साथ जानें आज का पंचांग 25 फरवरी 2026

Aaj Ka Panchang: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि, दिन बुधवार,...

पूनम पांडे: अब ‘बोल्ड’ पूनम पांडे नहीं ‘भक्ति’ में लीन, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हुए हुई भावुक!

Poonam Pandey News: एंटरटेनमेंट की दुनिया में पूनम पांडे का नाम हमेशा ही सुर्खियों...

Airtel Prepaid Plan: एयरटेल का नया 1,099 रुपये का प्लान: अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और प्रीमियम मनोरंजन

Airtel Prepaid Plan: टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच एयरटेल ने एक ऐसा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें