spot_img

….और लग गई SSP Office में भीषण आग…कई शाखाओं की फाइलें जलकर खाक…आखिर कुख्यात दुर्दांत अपराधियों का सारा रिकॉर्ड खाक तो नहीं हो गया…?

spot_img
- Advertisement -

प्रमोद कुमार की रिपोर्ट। मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना इलाके के कंपनी बाग में स्थित वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में शुक्रवार को आग लग गई। इस आग में कई शाखाओं की महत्वपूर्ण फाइल जलकर राख हो गई।

- Advertisement -

आग की सूचना पाकर दमकल की कई टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। जानकारी मिली है कि कार्यकार्य में प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट है। मौके पर एसएसपी राकेश कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

जानकारी के अनुसार, अहले सुबह अचानक आग लग गई। आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल सूचना अग्निशमन विभाग को दी। साथ ही इस घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरीय अधिकारी और ऑफिस से संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। वहीं ऑफिस में रखें फाइल को भी आनन-फानन में बाहर निकाला गया। ग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  JPU Website Hacked जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक- मचा हड़कंप! कॉलेज पोर्टल पर दिखने लगा पोर्न - आपत्तिजनक वीडियो, जानें क्या हुआ

आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी राकेश कुमार और कई अधिकारियों ने आनन-फानन में अग्निशमन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी, जिसकी मदद से आग पर काबू तो पाया लिया गया, लेकिन कार्यालय में रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गईं।

आग लगने की सूचना के बाद मौके पर आनन-फानन में पहुंचे एसएसपी राकेश कुमार और कई अधिकारियों ने अग्निशमन विभाग की टीम की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन एसएससी राकेश कुमार की माने तो सिटी एसपी सामान्य प्रशाखा और अभियोजन प्रशाखा के कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक हो गई है।

यह भी पढ़ें:  कल से 3 दिन के लिए बैंक बंद - आज निबटा लें सारा काम : हड़ताल पर सरकार ने दी बड़ी चेतावनी! जानिए - किन बैंकों पर पड़ेगा असर और कौन से रहेंगे खुले?

एसएसपी राकेश कुमार में बताया कि आग लगने से कार्यलय में रखे दस्तावेज जलकर खाक हो गया। वहीं मौके पर कई दमकल की गाड़ी पहुंच गई और आग पर काबू पाया।

साथ ही एसएसपी ने बताया कि आग में ऑफिस की तीन शाखाओं को नुकसान पहुंचा है। वहीं आग पर काबू पा लिया गया है तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है. प्रथम दृष्टि से शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें भयानक मंजर

आग बुझाने का पूर्णरूपेण प्रयास जारी है। कुछ हद तक लगभग आग बुझ चुकी है। लेकिन पूर्णता बुझाने के लिए टीम लगी हुई है। प्रथम दृष्टया मामला शार्ट सर्किट का ही लग रहा है।

लेकिन रिकार्डों का जल जाना अपने आप में बड़ा सवाल है कि आखिर कुख्यात दुर्दांत अपराधियों का सारा रिकॉर्ड खाक तो नहीं हो गया । ऐसे में यह आकर किया जा रहा है कि किस-किस तरह की फाइलें और कौन-कौन केस की फाइलें जली हैं।

फिलहाल एसएसपी ने यह कहा कि प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का ही लग रहा है काफी ज्यादा क्षति हुई है कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जल चुके हैं आगे की कार्रवाई चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey