back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

समस्तीपुर की महिला बेगूसराय में गई बेटी से मिलने, अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, मौत के बाद आक्रोशित लोगों का फूटा गुस्सा, किया सड़क जाम, हंगामा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय से एक बड़ी खबर समस्तीपुर के लिए है जहां राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच)-31 के बेगूसराय-खगड़िया खंड पर बुधवार को सड़क हादसे में समस्तीपुर की एक महिला समस्तीपुर जिला के अंगार घाट थाना क्षेत्र स्थित चैता निवासी स्व. शत्रुघ्न पांडेय की पत्नी शैल देवी की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने काफी देर तक सड़क जाम यातायात ठप कर दिया, जिससे अफरातफरी मची रही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में मौसम का यू-टर्न, 15 फरवरी से लीजिए बारिश का मजा, IMD की अलर्ट

हादसा, बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के समीप की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है शैल देवी बुधवार को पोता शुभम कुमार के साथ विष्णुपुर विद्या नगर मुहल्ले में रह रही अपने पुत्री से मिलने आ रही थी।

- Advertisement -

खातोपुर के समीप स्थित जयमंगला पेट्रोल पंप के पास वह वाहन से उतर कर फोरलेन पार कर पुत्री के यहां जा रही थी। इसी दौरान बेगूसराय की ओर से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिसमें शैलदेवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ चल रहा पोता बाल-बाल बच गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Pappu Yadav Bail: पूर्णिया सांसद को मिली बड़ी राहत, पप्पू यादव बेल पर रिहा, मगर अभी पता रहेगा बेऊर ही, जानिए वजह!

हादसा होते ही आसपास के लोगों ने खदेड़ कर ट्रक को पकड़ लिया। इसके बाद शव के दोनों और वाहनों को आड़े-तिरछे लगाकर सड़क जाम कर दिया। बाद में बेगूसराय सदर के अंचलाधिकारी एवं स्थानीय थाना की पुलिस द्वारा काफी समझाने-बुझाने जाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...

Astronaut बनने का सपना कैसे करें साकार? जानें पूरी प्रक्रिया और योग्यता

Astronaut: अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन से ही कई लोगों को रोमांचित करता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें