spot_img

घर में घुसकर ANM की गोली मारकर हत्या…आराम से घुसे अपराधियों की इस मर्डर में कई एंगिल

spot_img
- Advertisement -

लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र के अरमा ग्राम में अपराधियों ने देर रात एएनएम राजेंद्र महतो उर्फ भुटी लाल की पत्नी 53 साल की सुधाश्री की गोली मारकर हत्या कर दी। वह मुंगेर जिला के धरहरा प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत थी।

- Advertisement -

घर में घुसकर बेखौफ अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कजरा थाना पुलिस और सूर्यगढ़ा के पुलिस इंस्पेक्टर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लखीसराय के एएसपी रौशन कुमार भी पहुंचे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में SC/ST Hostel Grant एससी-एसटी छात्रों को बड़ी राहत, छात्रावास अनुदान हुआ दोगुना, पढ़िए 'शिक्षित बनो'

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने सुधाश्री के  सिर में गोली मारी, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल तीन अपराधी अरमा गांव के ही रहने वाले हैं। इनके पास से हथियार भी बरामद हुआ है, जिससे महिला की हत्या हुई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कजरा थाना क्षेत्र के अरमा गांव में वारदात को मंगलवार तड़के करीब 3 बजे अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद जब सभी लोग अपने कमरे में सोने चले गए, तभी अपराधी घर में घुसे और एएमएम सुधाश्री की गोली मारकर हत्या कर दी।

सुबह लोगों को घटना की भनक मिली। स्थानीय पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति राजेंद्र कुमार उर्फ राजेंद्र मंडल उर्फ भुट्टी लाल, माधोपुर गांव की रहने वाले नंदे महतों की पत्नी एवं राजेंद्र कुमार के रिश्ते की साली सुमन भारती एवं सुमन भारती के पुत्र सौरभ कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही रहने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराब फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 112 लीटर, दो तस्कर समेत शराब बनाने के उपकरण भी जब्त

अवैध शराब: बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं...

Bhagalpur News: भागलपुर उत्पाद विभाग ड्राइवर की दादागिरी! नशे में धुत होकर महिला से की छेड़छाड़, गाड़ी में मिली शराब की बोतल

उत्पाद विभाग ड्राइवर: बिहार में शराबबंदी को लागू करने वाले विभाग का एक ड्राइवर...

Bihar Politics: इस्तीफे से पहले अचानक बिना किसी की बताए आवास से निकल गए CM Nitish, जानिए कहां पहुंचे क्या किया?

Bihar Politics: बिहार की सियासत में इन दिनों गदर मचा हुआ है! अटकलों के...