
Love Marriage: जब दिलों के तार जुड़े तो दुनिया के सारे रिश्ते फीके पड़ गए, लेकिन जब शादी के बंधन में बंधे तो मानो ज़िंदगी ही एक अग्निपरीक्षा बन गई। बिहार के दरभंगा और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के एक प्रेमी युगल की कहानी कुछ ऐसी ही है, जहाँ प्यार के बाद शादी ने उनके जीवन में भूचाल ला दिया है। चार महीने से अधिक समय से यह जोड़ा अपनी जान बचाने के लिए एक शहर से दूसरे शहर भाग रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
Love Marriage के बाद क्यों दर-दर भटक रहा यह जोड़ा?
लड़की का नाम अनुष्का और लड़के का नाम अनुराग है। उनकी मुलाकात लगभग चार साल पहले बीएचयू कैंपस में हुई थी, जहां अनुराग सिविल एविएशन में स्नातक कर रहे थे और अनुष्का एक परीक्षा देने पहुंची थीं। इस संक्षिप्त मुलाकात को इंस्टाग्राम ने प्रेम में बदल दिया। एक दिन जब अनुष्का के परिवार वाले उनकी शादी तय करने जा रहे थे, तब अनुष्का ने उन्हें अनुराग से अपने प्रेम के बारे में बताया और कहा कि वह उसी से शादी करेंगी। बेटी के विद्रोही तेवर देखकर आग बबूला हुए परिवार वालों ने उसे बुरी तरह पीटा और फिर अनुराग को फोन कर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।
अनुष्का के पिता राजकुमार चौधरी ने अनुराग का आधार कार्ड मांगा। इसके बाद, 13 नवंबर को अनुष्का भागकर प्रयागराज पहुंचीं, जहां अगले दिन उन्होंने आर्य समाज मंदिर में अनुराग से शादी कर ली।
अनुराग और अनुष्का ने बताया कि शादी के बाद उनके जीवन में एक पल का भी सुकून नहीं रहा। अनुष्का के पिता राजकुमार चौधरी ने कुछ लोगों के साथ मिर्जापुर में अनुराग के घर पर धावा बोल दिया। उन्होंने अनुराग के परिवार वालों को गाली-गलौज की और धमकी दी कि दोनों किसी भी सूरत में जिंदा नहीं बचेंगे। इस भयावह स्थिति में इस युगल सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
दंपति के अनुसार, अनुष्का के परिवार वालों ने दरभंगा के लहरिया सराय थाने में 19 नवंबर को अनुराग, उनके पिता और छोटे भाई के खिलाफ अनुष्का के अपहरण का मामला भी दर्ज करवा दिया। जब अनुराग और अनुष्का इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुरक्षा के लिए पहुंचे, तो अनुष्का के पिता के आदमियों ने हाईकोर्ट के पास से उन्हें अगवा करने की कोशिश की। दोनों किसी तरह जान बचाकर मौके से भागे, जिसके कारण कोर्ट में उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए।
अनुष्का का कहना है कि जैसे ही वे उसके परिवार वालों के हाथ लगेंगे, उनकी ऑनर किलिंग हो जाएगी और अनुराग को भी मार दिया जाएगा। अनुष्का के अनुसार, उन्हें अपने पिता राजकुमार चौधरी, मां अंजू चौधरी, दादा गणेश चौधरी और मामा अरुण चौधरी से जान का खतरा है। वे लगातार उनको और अनुराग को तलाश रहे हैं। अनुष्का ने बताया कि उनके पिता दरभंगा में अवैध शराब का कारोबार करते हैं और क्षेत्र में उनकी पहचान एक दबंग शराब माफिया की है।
अनुष्का ने नीट की परीक्षा दी थी और उनका एमबीबीएस में चयन भी हुआ था, लेकिन उनके परिवार वाले उनकी शादी किसी ऐसे व्यक्ति से कराना चाहते थे जिससे उन्हें अपने धंधे में फायदा हो। हालांकि, उन्होंने अनुराग से शादी की, जिसके बाद परिवार वाले उन्हें लगातार पागलों की तरह ढूंढ रहे हैं। ऐसे में युगल सुरक्षा के लिए हर दरवाजा खटखटा रहे हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं, अनुराग ने बताया कि मिर्जापुर में उनके घर में पेठा बनाने का काम होता है। बीते कुछ सालों से उन्होंने बिल्डिंग मैटेरियल का काम भी शुरू किया था, लेकिन अनुष्का के पिता और उनके आदमियों के चलते उनका काम भी बंद हो गया। अनुराग के मुताबिक, अनुष्का के पिता के पास अवैध शराब से कमाया अनाप-शनाप पैसा है और वे कहते हैं कि चाहे जितना पैसा खर्च हो जाए, वे अनुष्का और अनुराग को सबक सिखाकर मानेंगे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। अनुष्का के पिता के कुछ आदमी स्थायी रूप से मिर्जापुर में डेरा डाले हुए हैं, जिससे अनुराग का परिवार भी खौफ के साए में जी रहा है।
सीएम योगी से लगाई सुरक्षा की गुहार, लेकिन डर अब भी बरकरार
अनुष्का और अनुराग ने 10 मार्च को लखनऊ पहुंचकर सीएम योगी से मिलकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी, जिसके बाद सीएम ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। लेकिन यह मामला दो राज्यों से जुड़ा होने के कारण अनुष्का और अनुराग अब भी खौफ में हैं। उन्हें लगता है कि उन पर कभी भी हमला हो सकता है।
मालूम हो कि अनुष्का और अनुराग दोनों एक ही जाति से हैं। उन्हें घर छोड़े हुए चार महीने बीत चुके हैं। अब न उनके पास ज्यादा पैसे हैं और न कोई ठिकाना। उनका हौसला भी अब जवाब दे रहा है। ऐसे में डर इस बात का है कि परिवार वालों द्वारा प्रताड़ित होकर वे कोई गलत कदम न उठा लें।




