spot_img

मेक्सिको की जेल में सशस्त्र बंदूकधारियों का हमला, 14 लोगों की हत्या, 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत, बंद गाड़ी से जेल में घुसे थे हमलावर, दर्जनों कैदी फरार

spot_img
- Advertisement -

मैक्सिको के सीमावर्ती शहर जुआरेज शहर में एक जेल में कुछ हमलावरों ने गोलियां चला दीं। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अधिकारी ने बताया कि जेल हमले में मरने वालों में 10 सुरक्षाकर्मी और चार कैदी थे, जबकि 13 अन्य घायल हुए और कम से कम 24 भाग निकले। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका कि हमला किसने किया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,मेक्सिको सिटी से बड़ी खबर है जहां उत्तर अमेरिका स्थित संघीय संवैधानिक गणतंत्र मेक्सिको के उत्तरी सीमावर्ती शहर जुआरेज की एक जेल में हुए सशस्त्र हमले में 14 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा शहर में एक अन्य स्थान पर हुए सशस्त्र हमले में दो और लोग मारे गए। यह जानकारी चिहुआहुआ राज्य अभियोजक ने दी।

- Advertisement -

जिस वक्त यह घटना हुई, उससे कुछ ही मिनट पहले एक अन्य स्थान पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। शहर की पुलिस उस घटना में चार बदमाशों का पीछा करने में लगी थी, जिन्हें बाद में घेर कर ढेर कर दिया गया। अभियोजक ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि हमलावर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब सात बजे बख्तरबंद वाहनों में जेल पहुंचे और गोलियां चलाईं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म की ऐसी सजा....किशोरी से दरिंदगी के आरोपी की संदिग्ध मौत, पढ़िए ...देह व्यापार से जुड़ा तार?

हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका कि हमला किसने किया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि हमलावर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब सात बजे बख्तरबंद वाहनों में जेल पहुंचे और गोलियां चलाईं। शहर के एक अलग हिस्से में, बाद में दिन में दो और ड्राइवरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र हमले में उनकी मौत हुई है। राज्य अभियोजक ने यह नहीं बताया कि क्या तीनों घटनाएं संबंधित थीं।

चिहुआहुआ राज्य अभियोजक के मुताबिक जेल हमले में मरने वालों में 10 सुरक्षाकर्मी और चार कैदी हैं। इस हमले में 13 अन्य लोग घायल हुए हैं। इस हमले की किसी ने भी जानकारी नहीं ली है। अभियोजक ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब सात बजे बख्तरबंद वाहनों में जेल पहुंचे और गोलियां चलाईं।

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई, जब जेल में बंद कैदियों के अपने परिवारों से मिलने का समय था। इसी दौरान सुबह लगभग 7 बजे कुछ बंदूकधारी एक गाड़ी से जेल में घुस आए और सुरक्षा अधिकारियों को गोली मार दी। इस डर के माहौल में 24 कैदी जेल से भाग निकले।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: निजी प्रैक्टिस पर रोक से भड़के बिहार में डॉक्टरों का सरकार को अल्टीमेटम, ‘यह एकतरफा फैसला हमें मंजूर नहीं!’

निजी प्रैक्टिस: बिहार में सरकारी डॉक्टरों और सरकार के बीच तकरार बढ़ती जा रही...

Bihar Weather Today: बिहार में भयंकर गर्मी का प्रकोप, लू का अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather Today: बिहार में सूरज अपने तेवर दिखाना शुरू कर चुका है और...

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...