back to top
27 नवम्बर, 2025

Sikkim News: आठ सौ फीट नीचे फिसला सेना का वाहन, चार जवानों की मौत

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Sikkim News: आठ सौ फीट नीचे फिसला सेना का वाहन, चार जवानों की मौत। (Army vehicle slipped eight hundred feet in Sikkim, four soldiers died)| सिक्किम राज्य के पाकिम जिले में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। हादसे में सिक्किम सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चार जवानों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई है।

- Advertisement - Advertisement

 पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के जुलुक जा रहे थे जवान

बताया जा रहा है कि सेना के जवान गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के जुलुक जा रहे थे। तभी स्टेट हाइवे पर सेना की गाड़ी सात से आठ सौ फीट नीचे फिसल गई। हादसे में जेसीओ समेत चार जवानों की मौत ऑन द स्पॉट हो गई।

- Advertisement - Advertisement

- Advertisement -

दुर्घटनास्थल से शव बरामद कर लिए गए हैं

मृत जवानों की पहचान कांस्टेबल प्रदीप पटेल, सीएफएन डब्ल्यू. पीटर, नायब गुरसेब सिंह और सूबेदार के. थंगापंडी के रूप में हुई है। इसमें मध्य प्रदेश के रहने वाले सेना के ड्राइवर प्रदीप पटेल, मणिपुर के रहने वाले शिल्पाकार डब्लू पीटर, हरियाणा निवासी गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के रहने वाले सूबेदार थंगापंडी के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। सभी जवान पश्चिम बंगाल के बिनागुड़ी यूनिट में तैनात थे। दुर्घटनास्थल से शव बरामद कर लिए गए हैं। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

हादसे में चालक समेत चार लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, हादसा रिनॉक-रंगेली राजमार्ग में हुई। जहां, भारतीय सेना की बिनागुड़ी (पश्चिम बंगाल) स्थित ईएमसी यूनिट का एक वाहन आज सुबह रिनॉक-रंगेली राजमार्ग के दलपचंद में भीर नामक पहाड़ से करीब आठ फीट नीचे फिसल गया। हादसे में चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पूर्णिया के GD गोयनका पब्लिक स्कूल ने लहराया परचम, निरीक्षण टीम ने जमकर की तारीफ

पूर्णिया न्यूज़: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करना किसी भी संस्थान के लिए...

IAS संजीव हंस के करीबी ठेकेदार रिशुश्री पर ED का शिकंजा, 9 ठिकानों पर छापेमारी में 33 लाख कैश बरामद

राजधानी पटना सहित बिहार के कई शहरों में शुक्रवार की सुबह से ही सरकारी...

रोसड़ा नगर परिषद में बड़ी कार्रवाई: कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों से करोड़ों की नकदी-जेवर बरामद, मचा हड़कंप

समस्तीपुर। रोसड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे नगर परिषद क्षेत्र...

ऑपरेशन थिएटर में मरीज, डॉक्टर साहब घर पर! मुजफ्फरपुर MCH में जान से खिलवाड़ पर मचा बवाल

मुजफ्फरपुर न्यूज़ बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अक्सर सवाल उठते हैं, लेकिन इस बार मुजफ्फरपुर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें