मई,14,2024
spot_img

गेस्ट हाउस में जिस्मफरोशी का बड़ा खुलासा, चार महिलाओं समेत सात आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार, कई सामान बरामद

spot_img
spot_img
spot_img

पटना में सेक्स रैकेट का धंधा पुरजोर तरीके से चल रहा है। हर रोज नए और सनसनीखेज मामले सामने आ रहे हैं।मीठापुर इलाके से सेक्स रैकेट के उदभेदन के बाद और कई लोगों की आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तारी के बीच ताजा मामला बीत रात का है जहां एक गेस्ट हाउस में भी महिला और कई लोगों केा आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। इसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की छापेमारी में चार महिलाओं समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें दो ग्राहक, गेस्ट हाउस के मैनेजर और चार महिलाएं शामिल हैं। गेस्ट हॉउस से कई आपत्तिजनक सामान को भी जब्त किया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पटना जंक्शन के न्यू मार्केट स्थित दनियाल गेस्ट हाउस में छापेमारी की गई। इसमें सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पकड़े गए ग्राहकों की पहचान रमेश कुमार और अजय चौधरी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Jhanjharpur Murder Case| सुखेत में पत्नी, सास, दो बच्चों की हत्या में नामजद,अज्ञात पर FIR

वही महिला और वह दो लोग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। ऐसा बताया जा रहा है कि इस जगह काफी समय से यह धंधा चल रहा था। और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। पुलिस ने मैनेजर उपेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार महिलाएं जक्कनपुर इलाके की रहने वाली हैं, जो यहां अपनी जिस्म का धंधा करती है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें