मई,20,2024
spot_img

1942 ए लव स्टोरी, हम दिल दे चुके सनम, स्वदेस, ख़ाकी, लगान, देवदास… और आज… अपने स्टूडियो में फांसी के फंदे पर झूलते मिले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई

spot_img
spot_img
spot_img

1942 ए लव स्टोरी’ ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘स्वदेस’, ‘ख़ाकी’, ‘लगान’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों के कला निर्देशक नितिन देसाई (58) का शव कर्जत के एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है।

जानकारी के अनुसार, सेट पर एक कर्मचारी ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया था। जब पुलिस टीम स्टूडियो पहुंची तो उनके शरीर को लटका हुआ देखा गया। इस मामले में सभी पहलूओं का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। वह कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

देसाई ने अपने करियर में कई हिंदी और मराठी फिल्मों का कला निर्देशन किया है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक है। नितिन देसाई ने चाण्क्य और तमस जैसे धारावाहिकों से अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्हें पहली बार ‘1942 ए लव स्टोरी’ में उनके काम के लिए नोटिस किया गया। नितिन देसाई ने कला निर्देशन के लिए चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों भी जीते हैं।

उन्होंने साल 1987 में करियर शुरू किया। 2005 में कर्जत में एनडी स्टूडियो स्थापित किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में जोधा अकबर, हम दिल दे चुके सनम, माचिस, देवदास, लगान, प्रेम रतन धन पायो आदि हैं।

नितिन देसाई ने ”जीवन से भी बड़ी” तस्वीर बनाने में अहम भूमिका निभाई। कई ऐतिहासिक धारावाहिकों और भव्य नाटकों के लिए नितिन देसाई द्वारा बनाए गए सेट भी काफी चर्चा में रहे।

उन्होंने आशुतोष गोवारिकर, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशकों के साथ काम किया। नितिन देसाई ने चार बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार जीते।

नितिन देसाई मशहूर कला निर्देशक होने के साथ-साथ निर्माता, निर्देशक और अभिनेता भी थे। नितिन देसाई मराठी और हिंदी सिनेमा का एक बड़ा नाम थे। नितिन देसाई की बॉडी स्टूडियो में मिलने के बाद वहां के स्टाफ ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। अब पुलिस उसके अनुसार आगे की कार्रवाई कर रही है। नितिन देसाई ने अगर आत्महत्या की है तो इसके पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News|Nawada News| उल्टी और दस्त...Diarrhea का कहर, महिला की मौत, 40 से अधिक आक्रांत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें