back to top
2 दिसम्बर, 2025

1942 ए लव स्टोरी, हम दिल दे चुके सनम, स्वदेस, ख़ाकी, लगान, देवदास… और आज… अपने स्टूडियो में फांसी के फंदे पर झूलते मिले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

1942 ए लव स्टोरी’ ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘स्वदेस’, ‘ख़ाकी’, ‘लगान’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों के कला निर्देशक नितिन देसाई (58) का शव कर्जत के एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है।

- Advertisement - Advertisement

जानकारी के अनुसार, सेट पर एक कर्मचारी ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया था। जब पुलिस टीम स्टूडियो पहुंची तो उनके शरीर को लटका हुआ देखा गया। इस मामले में सभी पहलूओं का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। वह कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

- Advertisement - Advertisement

देसाई ने अपने करियर में कई हिंदी और मराठी फिल्मों का कला निर्देशन किया है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक है। नितिन देसाई ने चाण्क्य और तमस जैसे धारावाहिकों से अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्हें पहली बार ‘1942 ए लव स्टोरी’ में उनके काम के लिए नोटिस किया गया। नितिन देसाई ने कला निर्देशन के लिए चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों भी जीते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Dhurandhar — रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन कमाए करोड़ों

उन्होंने साल 1987 में करियर शुरू किया। 2005 में कर्जत में एनडी स्टूडियो स्थापित किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में जोधा अकबर, हम दिल दे चुके सनम, माचिस, देवदास, लगान, प्रेम रतन धन पायो आदि हैं।

नितिन देसाई ने ”जीवन से भी बड़ी” तस्वीर बनाने में अहम भूमिका निभाई। कई ऐतिहासिक धारावाहिकों और भव्य नाटकों के लिए नितिन देसाई द्वारा बनाए गए सेट भी काफी चर्चा में रहे।

उन्होंने आशुतोष गोवारिकर, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशकों के साथ काम किया। नितिन देसाई ने चार बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार जीते।

नितिन देसाई मशहूर कला निर्देशक होने के साथ-साथ निर्माता, निर्देशक और अभिनेता भी थे। नितिन देसाई मराठी और हिंदी सिनेमा का एक बड़ा नाम थे। नितिन देसाई की बॉडी स्टूडियो में मिलने के बाद वहां के स्टाफ ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। अब पुलिस उसके अनुसार आगे की कार्रवाई कर रही है। नितिन देसाई ने अगर आत्महत्या की है तो इसके पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

घर पर बनाएं स्वादिष्ट तिल-मूंगफली की बर्फी: सर्दियों की मिठास का आसान नुस्खा

सर्दियों के मौसम में गरमागरम चाय के साथ मीठे की तलब लगना स्वाभाविक है।...

नई दिल्ली: बिछिया के लेटेस्ट डिज़ाइन, हर मौके के लिए परफेक्ट

नई दिल्ली: शादियों का सीजन हो या कोई खास पार्टी, भारतीय महिलाओं के लिए...

MIC इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में तूफानी तेजी, रेलवे से मिला ₹1.5 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज एक स्मॉल-कैप कंपनी, एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स (MIC Electronics) के...

देश की सेवा का मौका: SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2025, 25,000 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर वैकेंसी

नई दिल्ली: क्या आप देश की सुरक्षा में अपना योगदान देना चाहते हैं? अगर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें