spot_img

दरभंगा के अतरवेल-जाले SH का होगा निर्माण, मधुबनी-राजनगर-बाबूबरही-खुटौना, सीतामढ़ी-पुपरी-बेनीपट्टी सड़क का भी रास्ता साफ…केंद्र से मिली मंजूरी

spot_img
- Advertisement -

बिहार में दस स्टेट हाइवे बनने का रास्ता केंद्र ने साफ कर दिया है। इससे दरभंगा और मधुबनी समेत कई जिलों को एक साथ बेहतर सड़कों की सुविधा मिलने जा रही है।

- Advertisement -

पथ निर्माण विभाग ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में 10 स्टेट हाइवे और एक पुल बनाने का निर्णय लिया है। एशियन विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से बनने वाली इन सड़कों के लिए नीतीश सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।

- Advertisement -

इसके तहत, मधुबनी में मधुबनी-राजनगर-बाबूबरही-खुटौना एसएच बनेगा, जिसकी लंबाई 41.1 किमी है। सीतामढ़ी व मधुबनी से होकर गुजरने वाली सीतामढ़ी-पुपरी-बेनीपट्टी सड़क भी एसएच बनेगा। इसकी लंबाई 51.35 किमी है। इसके अलावे,अतरवेल-जाले एसएच का निर्माण होगा जिसकी लंबाई 45 किमी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहटा में खुलेगा बिहार का पहला Data Center हब, मिलेंगे सैकड़ों रोजगार के अवसर

सभी एसएच का निर्माण बिहार राज्य पथ विकास निगम के माध्यम से होगा। बनने वाले 10 स्टेट हाइवे में अभी तीन एसएच पहले से हैं, जबकि सात सड़कें एमडीआर हैं। मगर सभी सड़कें 10 मीटर से कम चौड़ी हैं। एडीबी के सहयोग से इनको कम से कम 10 मीटर चौड़ी बनाया जाएगा। सड़कों के चौड़ा होने से संबंधित शहरों में लगने वाले जाम निजात मिलेगी और लोग कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान आ-जा सकेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...