spot_img

पिता के वहशीपन का एक और अग्निकांड…पत्नी के अवैध संबंध की शक में 4 साल की बेटी को जिंदा जलाया

spot_img
- Advertisement -

झारखंड की उपराजधानी दुमका में अग्निकांड की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि लोहरदगा से एक अग्निकांड की खबर आ रही है। हाल के दिनों में 2- 2 पेट्रोल कांड हो चुके हैं। इसके बाद लोहरदगा में इंसान के वहशीपन ने एक अग्निकांड को जन्म दिया। किस्क थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग गांव के एक सनकी पिता ने अपनी बेटी को ही जिंदा जला दिया। कारण उस पिता को अपनी बीवी पर अवैध संबंध होने का शक था।

- Advertisement -

किस्को थाना क्षेत्र स्थित कोचा बरनाग गांव में पिता ने चार साल की बेटी को जिंदा जला दिया। पिता को संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी ओर के साथ अवैध संबंध है। घटना में बच्ची 80 फीसदी जल गयी है। बच्ची को रिम्स रेफर किया गया है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि पप्पू तुरी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी ओर के साथ अवैध संबंध है। शुक्रवार की रात पप्पू तुरी नशे की हालत में घर आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा। उसने पत्नी को चाकू से मारने की कोशिश की। जान बचाने के लिए महिला घर छोड़कर भाग गयी। इसके बाद पप्पू तुरी ने चार साल की बेटी को कमरे में बंद कर आग लगा दी। घटना में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई।

- Advertisement -

घर से धुंआ निकलता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को किसी तरह बाहर निकाला। ग्रामीण बच्ची को गंभीर हालत में लोहरदगा सदर अस्पताल ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। घटना के बाद से ही आरोपित फरार है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आरोपित पिता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पढ़िए पूरी खबर

एक वहशी पति ने पत्नी के अवैध संबंध के शक पर अपनी बेटी को ही जला दिया। बताया जा रहा है कि पप्पू तुरी को संदेह था कि उसकी पत्नी किसी के साथ अवैध संबंध में है। शुक्रवार की देर शाम पप्पू थोड़ी शराब के नशे में धुत होकर अपने घर आया और अपनी पत्नी से इसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा।

उसने अपनी पत्नी को चाकू दिखाकर जान से मारने की कोशिश की। जान बचाने के लिए उसकी पत्नी को घर से भागना पड़ा। इसी बीच पप्पू ने अपनी 4 साल की बेटी को घर के कमरे में बंद कर आग लगा दी। जिसकी वजह से बच्ची 80% तक जल गई। ग्रामीणों की सहायता से उसे तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

4 साल की बेटी को आग के हवाले करने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच की तह तक जाकर कार्रवाई में जुट गई है। घटना को लेकर पीड़ित बच्ची के मां में भी काफी खौफ है।

घटना के बाद बच्ची को बड़ी मुश्किल से किसी प्रकार एक निजी वाहन के सहारे इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बच्ची 80% तक जल चुकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब ₹379 में पाएं अनलिमिटेड Airtel 5G डेटा और बंपर बेनिफिट्स!

Airtel 5G: देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक एयरटेल ने अपने ग्राहकों...

भारत में आ रही हैं नई 7-Seater SUV: आपकी अगली पसंदीदा कार कौन सी?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में एक रोमांचक बदलाव आने वाला...

3 अप्रैल 2026 का राशिफल: मीन राशि में त्रिग्रही योग से मिलेगा डबल लाभ, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Aaj Ka Rashifal: आज 03 अप्रैल दिन शुक्रवार है। पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष...

Airtel Black: Customer’s Hilarious Domain Prank Forces Airtel Apology

Airtel Black: एक परेशान ग्राहक ने एयरटेल ब्लैक डोमेन खरीदकर कंपनी को मजाकिया अंदाज...