spot_img

रोहित के हत्यारों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दो थानाध्यक्ष सहित आधा दर्जन जवान जख्मी

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान से बड़ी खबर है जहां, रोहित कुमार की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए देर रात छापा मारने गई पुलिस पर बड़ा हमला हुआ है। हमला, भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव का है जहां, ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। छापेमारी के दौरान गांव वालों और छापेमारी टीम के बीच झड़प हो गई।

जानकारी के अनुसार, कौड़िया गांव में रोहित कुमार और उसके पड़ोसियों के बीच झड़प हुई है। इसमें पड़ोसियों ने बंधक बनाकर रोहित कुमार की बेरहमी से पिटाई की है। पड़ोसी हंसनाथ महतो ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि उनके घर में पड़ोस का युवक रोहित घुस आया है। वह उनके घर में गलत नीयत से घुसा है, जिसे पकड़ कर पीटा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अब रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरा-तफरी? दरभंगा समेत बिहार के 7 बड़े स्टेशनों पर ' आसमान ' से होगी निगरानी, रेलवे का बड़ा प्लान

हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रख प्रदर्शन किया। पुलिस व चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा उपद्रव को उतारू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ' मैं चिल्लाती रही...' 6 दिन तक दर्द से कराहती रही बेगूसराय रेप पीड़िता, प्राइवेट पार्ट में डाले कारतूस, लकड़ी और...

इस मामले में कार्रवाई के लिए तीन से चार थाने की टीम देर रात गांव में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने गई थी, तभी गांव वालों और छापेमारी टीम के बीच झड़प हो गई।

- Advertisement -

झड़प में थाने में तैनात एएसआई कृष्णा राम का सिर फट गया, जबकि एक जवान रोहतास निवासी दीपक कुमार के गले में धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घायल दीपक को आनन-फानन में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले नए DM, पढ़िए रिपोर्ट

वहीं, हमला में दारौंदा थाने में तैनात एक होमगार्ड भी घायल हो गया है। झड़प में महाराजगंज इंस्पेक्टर, दारौंदा थाने, गोरेयाकोठी थाने की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इतना सब होने के बाद सुरक्षा के लिहाज से गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस की 112 टीम ने युवक को उनके कब्जे से मुक्त तो कराया, परंतु स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार करा थाने की हाजत में बंद कर दिया। उसकी हालत बिगड़ी तो दोबारा उसी सीएचसी में ले गए, जहां के चिकित्सक ने उसे इस बार सदर अस्पताल रेफर कर दिया, परंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice