back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

Bihar News: Begusarai News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, समर्थकों ने हमलावर सहजादु जमा को पीटा

गिरिराज सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य यह है कि जिसने हमला किया उसे दाढ़ी है।आवेदन नहीं लेने पर सैफी ने कहा कि आप मेरे भी सांसद हैं, आवेदन लेना होगा। इस पर गिरिराज सिंह ने कह दिया तुम्हारा सांसद नहीं हूं।

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News: Begusarai News: Attack on Union Minister Giriraj Singh in Begusarai। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, समर्थकों ने (Giriraj Singh। DeshajTimes.Com) हमलावर सहजादु जमा को पीटा। बात निकली है तो बहुत दूर तलक जाएगी…तय है बिहार की राजनीति गरमाएगी… 

- Advertisement -

पुलिस ने बलिया के आप नेता सहजादु जमा

बेगूसराय जिले के बलिया में जनता दरबार समाप्त कर बाहर निकलने के बाद प्रखंड कार्यालय के पास केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमले हो गया। शनिवार को हुए इस हमले के बाद पुलिस ने बलिया के आप नेता सहजादु जमा उर्फ सैफी को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

गिरिराज सिंह के खिलाफ नारे लगाते हुए शहजाद उर्फ सैफी ने

जानकारी के अनुसार, गिरिराज सिंह के खिलाफ नारे लगाते हुए शहजाद उर्फ सैफी ने गिरिराज सिंह पर बेगूसराय के बलिया प्रखंड में हमला किया। उस वक्त गिरिराज सिंह ने जनता दरबार लगाया था। वहां से निकलने के दौरान ही गिरिराज सिंह पर हमला किया। हालांकि सैफी को पुलिस ने पकड़ लिया लेकिन उससे पहले गिरिराज समर्थकों ने सैफी की पिटाई भी कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bullet Train Bihar: बिहार में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, यात्रा का समय होगा आधा... जानिए कब से होगा वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर Active

अब समय खत्म हो गया है, आवेदन देना था तो

स्थानीय लोगों ने बताया कि बलिया में जनता दरबार खत्म होने के बाद गिरिराज सिंह प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान आप नेता सहजादु जमा उर्फ सैफी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को एक आवेदन देने का प्रयास किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब समय खत्म हो गया है, आवेदन देना था तो जनता दरबार में आना चाहिए था।

गिरिराज सिंह ने कह दिया तुम्हारा सांसद नहीं हूं।

आवेदन नहीं लेने पर सैफी ने कहा कि आप मेरे भी सांसद हैं, आवेदन लेना होगा। इस पर गिरिराज सिंह ने कह दिया तुम्हारा सांसद नहीं हूं। इसके बाद कहा-सुनी और नारेबाजी शुरू हो गई। इस दौरान धक्का-मुक्की होने लगी। इस पर सुरक्षा गार्ड ने सैफी को पकड़कर बलिया पुलिस को सौंप दिया। पुलिस बलिया थाना लाकर पूछताछ कर रही है।

जनता दरबार खत्म कर जैसे ही गिरिराज सिंह निकलने लगे तभी

जनता दरबार खत्म कर जैसे ही गिरिराज सिंह निकलने लगे तभी उनके खिलाफ कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच सैफी ने गिरिराज पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने अब सैफी को पकड़ लिया है। गिरिराज सिंह पर हमले के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी काफी मशक्कत के बाद उन्हें भीड़ से निकालकर बाहर ले गये।

गिरिराज सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य यह है कि जिसने हमला किया उसे दाढ़ी है।

इस घटना पर गिरिराज सिंह ने कहा कि दुर्भाग्य यह है कि जिसने हमला किया उसे दाढ़ी है। दाढ़ी होने के कारण राहुल-अखिलेश और तेजस्वी यादव उसके तरफ से खड़े हो गये हैं लेकिन गिरिराज सिंह ऐसी चीजों से डरने वाला व्यक्ति नहीं है। जो भी सम्प्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ना चाहेगा उसके खिलाफ हमारी आवाज इसी तरह उठेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खोए हुए फोन को ट्रैक करने का सबसे आसान तरीका: Phone Location Tracking

Phone Location Tracking: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि...

JEE Main Result: जल्द जारी होगा सेशन-1 का परिणाम, ऐसे करें चेक

JEE Main Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित जेईई मेन 2026 सेशन-1 के...

AI Technology की मदद से Tata Motors का नया अध्याय: ‘सॉफ्टवेयर ऑन व्हील्स’ की ओर

AI Technology की मदद से Tata Motors का नया अध्याय: 'सॉफ्टवेयर ऑन व्हील्स' की...

कांग्रेस के दिग्गजों पर Himanta Biswa Sarma का 500 करोड़ का मानहानि केस, जमीन विवाद में घिरा असम

Himanta Biswa Sarma: राजनीति का अखाड़ा अक्सर आरोपों और प्रत्यारोपों से गर्म रहता है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें