back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Kanpur News: कालिंदी एक्सप्रेस में विस्फोट की बड़ी साजिश, ट्रेक पर सिलेंडर, बारूद, पेट्रोल भरी कांच की बोतल से टकराई ट्रेन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Kanpur News: कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की बड़ी साजिश, ट्रेक पर सिलेंडर, बारूद, पेट्रोल भरी कांच की बोतल (Attempt to blow up Kalindi Express in Kanpur) से टकराई ट्रेन|

- Advertisement -

रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने

कानपुर में रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की बड़ी कोशिश हुई है। वारदात, कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक पर बीती रात हुआ है जहां गैस सिलेंडर व कुछ अन्य संदिग्ध सामान रखकर भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस को गैस सिलेंडर से विस्फोट कराने की नापाक कोशिश की गई।

- Advertisement -

चालक ने ब्रेक मारकर रोक लिया।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश को चालक ने ब्रेक मारकर रोक लिया। मौके से पेट्रोल भरी कांच की बोतल, माचिस, बारूद समेत अन्य सामान मिले हैं।

- Advertisement -

यूपी एटीएस व अन्य एजेंसियां जांच में जुटीं

(Sachin Gupta के x से साभार)। फिलहाल, यूपी एटीएस व अन्य एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। गनीमत रही कि गैस सिलेंडर फटा नहीं और दूर जा गिरा। इससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। अगर रेलगाड़ी पलट जाती तो जान-माल की भारी क्षति हो सकती थी।

पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन को पलटाने की साजिश

कानपुर सेंट्रल से अनवरगंज स्टेशन होते हुए कालिंदी एक्सप्रेस भिवानी जा रही थी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीना भी दंग रह गए। इज्जत नगर पूर्वोत्तर रेलवे मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई है।

कुछ महीने में ही ऐसी दो-तीन घटना हो चुकी

मामले की जांच की जा रही है। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, ये कोई पहला मामला नहीं है जब कानपुर या उसके आसपास ऐसी घटना हुई हो। बीते कुछ महीने में ही ऐसी दो-तीन घटना हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में Deworming Medicine Incident: कृमि मुक्ति दवा खाने के बाद 100 से अधिक बच्चे बीमार, मच गया हड़कंप
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदकर रचा इतिहास, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर में एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को...

‘पेड्डी’ ने रचा इतिहास, Ram Charan की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई!

Ram Charan News: टॉलीवुड के मेगा पावर स्टार राम चरण की आने वाली फिल्म...

Darbhanga Airport को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें? राज्यसभा में उठा मुद्दा, बिहार सरकार भी तैयार!

आसमान में उड़ानों के सपनों को पंख देने की कवायद, बिहार के विकास को...

Samastipur Crime News: दलसिंहसराय में बदमाश ने दो को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली जान

Samastipur Crime News: बिहार का समस्तीपुर जिला एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें