मई,18,2024
spot_img

बिहार के मुख्य सचिव के साथ हुआ साइबर फ्रॉड, फिर EOU में शिकायत के 2 घंटे के बाद क्या हुआ

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी (Amir Subhani) के खाते से पैसे निकासी कर धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने एक्शन लेते हुए इसकी सूचना ईओयू (Economic Offence Unit Patna) को दी। दो घंटे के अंदर उस जालसाज को टीम ने पकड़ लिया। यह पूरी घटना रविवार की है।

जानकारी के अनुसार, घटना के संबंध में सूत्रों की मानें तो रविवार को जब आमिर सुबहानी के खाते से पैसे की निकासी के बारे में उन्हें पता चला कि खाते से 90000 रुपये की धोखाधड़ी की जा रही है तो वे तुरंत सतर्क हो गए। इसके बाद उन्होंने ईओयू को इसके बारे में बताया। हालांकि जालसाज पैसे की निकासी नहीं कर सका है। 90000 रुपये को बैंक खाते में ब्लॉक कर दिया गया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए ईओयू की टीम ने तुरंत कारवाई किया और साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। फ्रॉड के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। इस मामले के बाद अन्य अधिकारियों के बीच भी हड़कंप सा मच गया है।

साइबर ठगों ने ठगी का प्रयास भी मंत्रिमंडल सचिवालय के उप सचिव देवेंद्र कुमार से किया। हालांकि उप सचिव साइबर ठगों के झांसे में नहीं आए। उन्होंने सचिवालय थाने में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अब सचिवालय पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। वहीं, आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, मंत्रिमंडल सचिवालय के उप सचिव देवेंद्र कुमार के व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया। उस नंबर में डीपी मुख्य सचिव का लगा था। उप सचिव ने कहा कि उन्हें मैसेज किया गया-हेलो कुमार हाउ आर यू। वेयर आर यू एट द मूमेंट। तब उन्होंने इसका जवाब दिया और ऑफिस पहुंच गए। उन्हें लगा कि कोई मीटिंग है, इसलिए सर खोज रहे हैं।
यह भी पढ़ें:  Swati Maliwal News| स्वाति, विभव...केजरीवाल..."कौन सी बात"

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें